IND vs NZ: अर्शदीप सिंह ने T20I क्रिकेट में पूरा किया खास 'शतक', कोहली-रोहित के एलीट क्लब में मारी एंट्री

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है. वहां पर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने किस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है.

IND vs NZ

अर्शदीप सिंह के नाम बड़ी उपलब्धि (Photo: ANI)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज शुरू हो गई है. पहला टी20 मैच क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है. दोनों टीमें पहले मुकाबले को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाना चाहेंगी. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. कई सालों से टी20 में उन्होंने तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाली है. न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते ही उन्होंने अपने करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. वो अब एक खास एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह का ऐतिहासिक कारनामा

टीम इंडिया के लिए किसी भी फॉर्मेट में सौ या उससे अधिक मैच खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है. ये सौभाग्य हर किसी को प्राप्त नहीं होता है. इसके लिए लगातार परफॉर्मेंस देनी पड़ती है. अर्शदीप सिंह ने ये काम किया है. वो वह भारत के लिए 100 टी20 मैच खेलने वाले 7वें खिलाड़ी बन गए हैं. इस लिस्ट में कई दिग्गज मौजूद हैं. पहले नंबर पर रोहित शर्मा हैं. उन्होंने 2024 में टी20 को अलविदा कह दिया था.

विज्ञापन

रोहित ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 159 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. दूसरे नंबर पर हार्दिक पांड्या हैं. उन्होंने 138 मुकाबले खेले हैं. विराट कोहली के नाम 125 मैच दर्ज हैं. इसके बाद सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल का नंबर आता है. दोनों 113 मैच खेल चुके हैं. जसप्रीत बुमराह भी 100 मुकाबले खेल चुके हैं. अब इस लिस्ट में अर्शदीप सिंह भी शामिल हो गए हैं. वैसे भारत के लिए अभी तक रोहित के अलावा कोई भी खिलाड़ी 150 मैच नहीं खेल पाया है. अर्शदीप अगर अच्छी गेंदबाजी आगे भी जारी रखते हैं तो वो 150 का आंकड़ा छू सकते हैं.

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह का टी20 करियर

अर्शदीप सिंह ने टीम इंडिया को बड़े मैचों में जीत दिलाई है. वो शुरुआती झटके देने में माहिर हैं. टी20 वर्ल्ड कप जीतने में उनका खास योगदान रहा था. वो 100 टी20 इंटरनेशनल मैचों में अभी तक 145 विकेट ले चुके हैं. उनकी 8.65 की इकॉनमी रही है. वो एक बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं. इसके अलावा 2 बार उन्होंने चार विकेट लिए हैं. आईपीएल में भी वो 111 विकेट झटक चुके हैं. अर्शदीप का टी20 में आगे भी करियर शानदार रहने वाला है. वो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

पहले T20I के लिए भारत की प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ