India vs Pakistan: टीम इंडिया कल एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। जहां भारतीय टीम पहले मुकाबले में ही पाकिस्तान से भिड़ेगी। इस मैच के लिए दोनों टीमें तैयार है। लेकिन मैच का आंखों देखा हाल आपको सुनाने के लिए कमेंट्री पैनल भी तैयार हो चुका है। इस पैनल में कई पूर्व खिलाड़ी शामिल है।
चार साल बाद दोनों टीमों के बीच होगा वनडे मुकाबला
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच करीब चार साल बाद वनडे का मुकाबला होने जा रहा है। दोनों टीमें 50 ओवर फॉर्मेट में 2019 के विश्वकप में आमने-सामने हुई थी। जिसके बाद दोनों टीमों के बीच टी-20 मुकाबले हुए हैं। आखिरी बार दोनों टीमें टी-20 विश्वकप में 2022 में आमने-सामने हुई थी। जिसमें भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी। ऐसे में कल होने वाले मैच का रोमांच सुनाने के लिए भारत और पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी भी तैयार हैं।
ऐसा होगा मैच का कमेंट्री पैनल
- रवि शास्त्री
- वसीम अकरम
- गौतम गंभीर
- वकार यूनिस
- इरफान पठान
- संजय मांजरेकर
- मैथ्यू हैडन
- डोमनिक क्रोक
मैच से पहले मिले दोनों टीमों के खिलाड़ी
ये सभी भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाल मुकाबले में कमेंट्री करेंगे। बता दें कि भारत पाकिस्तान के बाद 4 सितंबर को नेपाल के खिलाफ भी मैच खेलेगी। इसके बाद आगे के मुकाबले तय होंगे। टीम इंडिया ने मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। जहां मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे मिले। विराट कोहली समेत टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से बातचीत की। यह मुकाबला श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा।
ये भी देखें: Pak से मैच से पहले Virat Kohli की Babar Azam को चेतावनी, शतक तय, कसर दूर करने की कही बात !
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
48 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, नमन धीर भी हो गए फेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines