हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asia Cup में पाकिस्तान को हराता नहीं रौंदता है भारत, आंकड़े दे रहे गवाही, इस बार भी होगा बुरा हश्र!

IND vs PAK Asia Cup: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 सितंबर को खेला जाना है।

विज्ञापन
IND vs PAK

IND vs PAK Asia Cup: एशिया कप 2025 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 9 सितंबर से टूर्नामेंट का आगाज यूएई की सरजमीं पर होना है। हालांकि, हर किसी को इंतजार तो 14 सितंबर का है। इसी तारीख को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबाला खेला जाना है। लंबे समय बाद भारतीय टीम विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना इस टूर्नामेंट में खेलती हुई नजर आएगी। टीम की कमान इस बार सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी। एशिया कप में भारतीय टीम अब तक पड़ोसी मुल्क पर पूरी तरह से हावी रही है।

एशिया कप में कौन किस पर रहा है हावी?

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की पहली भिड़ंत साल 1984 में हुई थी, जहां टीम इंडिया ने 54 रनों से मैदान मारा था। तब से लेकर अब तक दोनों देशों के बीच इस टू्र्नामेंट में कुल 16 मैच खेले गए हैं। इसमें से टीम इंडिया ने 10 मैचों में जीत का स्वाद चखा है। वहीं, पड़ोसी मुल्क ने 6 बार मैदान मारा है। यानी भारतीय टीम पाकिस्तान पर पूरी तरह से हावी रही है।

पाकिस्तान ने 8 देशों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में भारत को आखिरी बार साल 2022 में हराया था। एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 सितंबर को खेला जाना है। हालांकि, दोनों देशों के बीच जारी टेंशन को देखते हुए यह देखना दिलचस्प होगा कि इंडियन प्लेयर्स इस मैच में हिस्सा लेते हैं या नहीं।

विज्ञापन

आखिरी भिड़ंत में किसने मारी थी बाजी?

एशिया कप में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच आखिरी भिड़ंत साल 2023 में हुई थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 356 रन लगाए थे। टीम की ओर से विराट कोहली और केएल राहुल ने नाबाद शतकीय पारी खेली थी। वहीं, रोहित और शुभमन गिल ने भी अर्धशतक जमाया था। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 128 रन बनाकर ढेर हो गई थी। गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने कहर बरपाते हुए पांच विकेट अपनी झोली में डाले थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola