Live Updates
IND vs NZ 3rd T20I LIVE: 10 ओवर में जीती टीम इंडिया
सिर्फ 10 ओवर. महज 60 गेंदों में टीम इंडिया ने 154 रनों के लक्ष्य को चेज कर डाला है. अभिषेक और सूर्यकुमार के आगे न्यूजीलैंड का बॉलिंग अटैक मजाक बनकर रह गया. टीम इंडिया ने 8 विकेट से तीसरा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला जीत लिया है. इस जीत के साथ ही सीरीज में अब भारतीय टीम के पास 3-0 की बढ़त भी हो चली है.
IND vs NZ 3rd T20I LIVE: 8 ओवर में टीम इंडिया 122/2
8 ओवर में ही टीम इंडिया ने स्कोर बोर्ड पर 122 रन लगा डाले हैं. अभिषेक और सूर्या रोके नहीं रुक रहे हैं. जीत अब 31 रन दूर है. चौके-छक्कों की बारिश सी हो रही है गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में.
IND vs NZ 2nd T20I LIVE: अभिषेक का 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा
रन बन नहीं रहे हैं, बल्कि बरस रहे हैं. अभिषेक शर्मा ने महज 14 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया है. यह भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है. मैच को पूरी तरह से अभिषेक ने अपनी बैटिंग से एकतरफा कर डाला है.
IND vs NZ 3rd T20I LIVE: ईशान आउट
13 गेदों में 28 रन बनाने के बाद ईशान किशन पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. भारतीय टीम ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है. ईशान अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे.
IND vs NZ 3rd T20I LIVE: संजू सैमसन गोल्डन डक पर आउट
संजू सैमसन लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप रहे हैं. पहली ही गेंद पर सैमसन पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही है.
IND vs NZ 3rd T20I LIVE: अभिषेक और संजू से उम्मीदें
पिछले मैच में संजू 6 रन तो अभिषेक गोल्डन डक पर आउट हो गए थे. हालांकि भारत को इस मैच में सलामी जोड़ी से उम्मीदे रहने वाली हैं.
IND vs NZ 3rd T20I LIVE: टीम इंडिया के सामने 154 रनों का लक्ष्य
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 153 रन लगाए हैं. जीत के लिए टीम इंडिया को 154 रन बनाने होंगे. बुमराह के खाते में 3 विकेट आए, तो हार्दिक और बिश्नोई ने भी दो-दो विकेट चटकाए.
IND vs NZ 3rd T20I LIVE: कप्तान सैंटनर आउट
27 रन बनाकर मिचेल सैंटनर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. न्यूजीलैंड ने अपना 9वां विकेट गंवा दिया है.
IND vs NZ 3rd T20I LIVE: मैट हेनरी रनआउट
दो रन चुराने के प्रयास में मैट हेनरी रनआउट हो गए हैं. हेनरी के खाते में आए हैं 1 रन. न्यूजीलैंड की हालत खस्ता हो चली है.
IND vs NZ 3rd T20I LIVE: जेमिसन क्लीन बोल्ड
काइल जेमिसन को क्लीन बोल्ड करते हुए बुमराह ने पवेलियन की राह दिखा दी है. न्यूजीलैंड ने 132 के स्कोर पर सातवां विकेट गंवा दिया है. जेमिसन के खाते में आए 3 रन.
IND vs Nz 3rd T20I LIVE: बिश्नोई ने फिलिप्स को किया चलता
रवि बिश्नोई ने ग्लेन फिलिप्स को 48 रनों के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है. न्यूजीलैंड की पारी बुरी तरह से लड़खड़ा गई है.
IND vs NZ 3rd T20I LIVE: हार्दिक ने मिचेल को भेजा पवेलियन
हार्दिक पांड्या ने डेरिल मिचेल को आज सस्ते में पवेलियन की राह दिखा दी है. मिचेल 14 रन बनाकर चलते बने हैं. अब न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है और स्कोर बोर्ड पर 112 रन लगे हैं.
IND vs NZ 3rd T20I LIVE: चैपमेन को बिश्नोई ने भेजा पवेलियन
रवि बिश्नोई ने मार्क चैपमेन और ग्लेन फिलिप्स की साझेदारी का अंत हो गया है. चैपमेन 32 रन बनाकर चलते बने हैं. 86 के स्कोर पर न्यूजीलैंड ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है.
IND vs NZ 3rd T20I LIVE: 10 ओवर बाद न्यूजीलैंड 75/3
पिछले दो ओवर में न्यूजीलैंड ने 32 रन बटोर लिए हैं. अब 10 ओवर के बाद स्कोर बोर्ड पर कीवी टीम ने 75 रन लगा दिए हैं. फिलिप्स 30 और चैपमेन 29 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs NZ 3rd T20I LIVE: 8 ओवर बाद न्यूजीलैंड 43/3
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज दबाव महसूस कर रहे हैं. 8 ओवर में टीम के स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 43 रन लगे हैं और 3 बड़े विकेट गिर चुके हैं. ग्लेन फिलिप्स और चैपमेन साझेदारी जमाने की कोशिश कर रहे हैं.
IND vs NZ 3rd T20I LIVE: टिम सीफर्ट क्लीन बोल्ड
जसप्रीत बुमराह ने टिम सीफर्ट को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखा दी है.सीफर्ट 12 रन बनाकर चलते बने हैं.
IND vs NZ 3rd T20I LIVE: न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका
हार्दिक पांड्या ने भी अपनी विकेट का खाता खोल लिया है. रचिन रविंद्र महज 4 रन बनाकर चलते बने हैं. न्यूजीलैंड को दूसरा झटका 13 के स्कोर पर लगा है.
IND vs NZ 3rd T20I LIVE: कॉनवे चले पवेलियन
डेवोन कॉनवे को हर्षित राणा ने पांचवीं बार पवेलियन की राह दिखा दी है. कॉनवे महज एक रन बनाकर चलते बने हैं और टीम इंडिया की शुरुआत दमदार हुई है.
IND vs NZ 3rd T20I LIVE: न्यूजीलैंड की पारी शुरू
न्यूजीलैंड की पारी का आगाज हो चुका है. डेवोन कॉनवे और टिम सीफर्ट की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है. पहला ओवर हर्षित राणा कर रहे हैं.
IND vs NZ 3rd T20I LIVE: टीम इंडिया की प्लेइंग 11
टीम इंडिया की प्लेइंग 11: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.
IND vs NZ 3rd T20I LIVE: टीम इंडिया ने किए 2 बड़े बदलाव
टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव किए हैं. जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई की वापसी हुई है. अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती को आराम दिया गया है.
IND vs NZ 3rd T20I LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी न्यूजीलैंड पहले बैटिंग करती हुई नजर आएगी.
IND vs NZ 3rd T20I LIVE: थोड़ी देर में होगा टॉस
कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, क्योंकि तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले का टॉस अब से थोड़ी सी देर में उछलने वाला है. पहले बॉलिंग करने का फैसला यकीनन ज्यादा फायदेमंद साबित होगा.
IND vs NZ 3rd T20I LIVE: मैच से पहले भगवान की शरण में पहुंची टीम इंडिया
IND vs NZ 3rd T20I LIVE: ईशान से होगी फिर धमाकेदार प्रदर्शन की आस
ईशान किशन ने पिछले मैच में बल्ले से जमकर कोहराम मचाया था. ईशान से इस मुकाबले में भी धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी. पिछले मैच में ईशान ने 76 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी.
IND vs NZ 3rd T20I LIVE: टीम इंडिया का गुवाहाटी में रिकॉर्ड
गुवाहाटी का मैदान टीम इंडिया को रास नहीं आता है. यहां भारतीय टीम को अब तक खेले 4 मैचों में से सिर्फ एक में ही जीत नसीब हो सकी है.
IND vs NZ 3rd T20I LIVE: कैसा खेलेगी गुवाहाटी की पिच?
गुवाहाटी के मैदान को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है. बॉल बल्ले पर काफी अच्छे से आती है और इस ग्राउंड पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है. यानी पहले और दूसरे टी-20 मैच की तरह ही आप इस मुकाबले में भी रनों का अंबार लगते हुए देख सकते हैं.
IND vs NZ 3rd T20I LIVE: कहां देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले तीसरे टी0-20 इंटरनेशनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. वहीं, इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप जियोहॉटस्टार पर ले सकेंगे.
IND vs NZ 3rd T20I LIVE: कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
धमाकेदार जीत के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में शायद ही कोई बदलाव देखने को मिले. हालांकि, अक्षर की इंजरी को लेकर अब तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है.
टीम इंडिया संभावित प्लेइंग 11: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन,सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.
IND vs NZ 3rd T20I LIVE: भारत नाम न्यूजीलैंड तीसरा टी-20
नमस्कार स्वागत है आपका भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले के लाइव ब्लॉग में. टीम इंडिया गुवाहाटी में आज सीरीज सील करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, न्यूजीलैंड को सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.
IND vs NZ 3rd T20I Highlights: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में 8 विकेट से रौंद डाला. कीवी टीम से मिले 154 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने महज 10 ओवर में चेज कर डाला. टीम की तरफ से अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 20 गेंदों में 68 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव 26 गेंदों में 57 रन बनाकर नाबाद रहे. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त भी बना ली है.
टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 153 रन लगाए. टीम की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंदों में 48 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि मार्क चैपमेन ने 32 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन, तो हार्दिक और बिश्नोई ने भी दो-दो विकेट चटकाए.
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines