Live Updates
IND vs NZ 2nd T20I LIVE: टीम इंडिया ने 7 विकेट से मारा मैदान
37 गेंदों में 82 रनों की नाबाद पारी के साथ ही टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया है. ईशान और सूर्या ने मिलकर 209 रनों के लक्ष्य को बेहद आसान बना दिया. टीम इंडिया ने अब सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है.
IND vs NZ 2nd T20I LIVE: जीत की दहलीज पर टीम इंडिया
14 ओवर के बाद टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 196 रन लग चुके हैं. सूर्यकुमार 80 रन पर पहुंच चुके हैं और उनका साथ शिवम दुबे 13 रन बनाकर निभा रहे हैं.
IND vs NZ 2nd T20I LIVE: सूर्या का अर्धशतक पूरा
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने महज 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले कप्तान सूर्या का फॉर्म में लौटना टीम इंडिया के लिए बहुत अच्छी खबर है.
IND vs NZ 2nd T20I LIVE: ईशान किशन आउट
ईशान किशन 32 गेंदों में 76 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. टीम इंडिया ने अपना तीसरा विकेट 128 के स्कोर पर गंवाया है. ईशान ने अपनी इस इनिंग से मैच को एकतरफा कर डाला है.
IND vs NZ 2nd T20I LIVE: सूर्या कर रहे चौके-छक्कों की बरसात
सूर्यकुमार यादव ने फॉल्कस के ओवर में 25 रन कूट डाले. सूर्या के बल्ले से इस ओवर में 4 चौके और एक सिक्स आया है. टीम इंडिया ने जीत की तरफ कदम बढ़ा दिया है.
IND vs NZ 2nd T20I LIVE: 8 ओवर बाद टीम इंडिया 103/2
8 ओवर में ही टीम इंडिया ने स्कोर बोर्ड पर 103 रन लगा दिए हैं. ईशान किशन रोके नहीं रुक रहे हैं और 76 के स्कोर पर पहुंच गए हैं. उनका साथ कप्तान सूर्यकुमार यादव 15 रन बनाकर दे रहे हैं.
IND vs NZ 2nd T20I LIVE: ईशान का अर्धशतक पूरा
ईशान किशन ने सिर्फ 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. चौके-छक्कों की तो ईशान के बल्ले से बारिश हो रही है. कमाल की पारी विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा.
IND vs NZ 2nd T20I LIVE: 4 ओवर बाद टीम इंडिया 42/2
4 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 42 रन लग गए हैं. ईशान किशन अच्छी लय में दिखाई दिए रहे हैं और 28 रन ठोक चुके हैं.
IND vs NZ 2nd T20I LIVE: भारत को दूसरा झटका, संजू के बाद अभिषेक लौटे
अभिषेक शर्मा गोल्डन डक पर आउट हो गए हैं. वह अपनी पहली ही गेंद पर जैकब डफी का शिकार बन गए.
India vs New Zealand 2nd T20I: संजू सैमसन हुए आउट
संजू सैमसन के रूप में भारत को पहला झटका लगा. उन्होंने 5 गेंदों में 6 रन बनाए. 1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6/1 है. क्रीज पर ईशान किशन उतरे हैं.
IND vs NZ 2nd T20I LIVE: क्रीज पर अभिषेक और संजू की जोड़ी
209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए भारतीय टीम उतर चुकी है. क्रीज पर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा उतर चुके हैं.
IND vs NZ 2nd T20I LIVE: टीम इंडिया के सामने 209 रनों का लक्ष्य
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 208 रन लगाए हैं. कप्तान मिचेल सैंटनर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 47 रन जड़े और वह नाबाद रहे. टीम इंडिया को जीत के लिए 209 रन बनाने होंगे.
IND vs NZ 2nd T20I LIVE: टीम इंडिया पर लगी पेनल्टी
भारतीय टीम तय समय से पीछे चल रही है. पारी अब तक पूरी हो जानी चाहिए थी. हालांकि, पेनल्टी के तौर पर अब कप्तान सूर्यकुमार यादव को एक फील्डर और रिंग के अंदर रखना होगा.
IND vs NZ 2nd T20I LIVE: 18 ओवर बाद न्यूजीलैंड 178/6
18 ओवर के बाद न्यूजीलैंड के स्कोर बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 178 रन लगा दिए हैं. मिचेल सैंटनर 38 रन पर पहुंच गए हैं.
IND vs NZ 2nd T20I LIVE: न्यूजीलैंड को लगा छठा झटका
न्यूजीलैंड ने अपना छठा विकेट गंवा दिया है. मार्क चैपमेन 10 रन बनाकर चलते बने हैं. चैपमेन रनों के लिए संघर्ष करते हुए साफतौर पर दिखाई दे रहे थे.
IND vs NZ 2nd T20I LIVE: 16 ओवर बाद न्यूजीलैंड 155/5
16 ओवर का खेल हो चुका है और न्यूजीलैंड ने स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 155 रन लगा दिए हैं. अर्शदीप ने अपने स्पेल का तीसरा ओवर बढ़िया फेंका है. सैंटनर 19 और चैपमेन 9 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs NZ 2nd T20I LIVE: रचिन रविंद्र आउट
रचिन रविंद्र को 44 रनों के स्कोर पर कुलदीप यादव ने चलता कर दिया है. न्यूजीलैंड को एक के बाद एक दो बड़े झटके लग चुके हैं. आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है.
IND vs NZ 2nd T20I LIVE: डेरिल मिचेल आउट
18 रनों के स्कोर पर डेरिल मिचेल को शिवम दुबे ने पवेलियन की राह दिखा दी है. यह बड़ा विकेट है और एकदम सही समय पर आया है. मिचेल इस समय कमाल में चल रहे हैं. न्यूजीलैंड को चौथा झटका लग गया है.
IND vs NZ 2nd T20I LIVE: 11 ओवर बाद न्यूजीलैंड 120/3
11 ओवर के बाद न्यूजीलैंड के स्कोर बोर्ड पर 120 रन लग चुके हैं.रचिन रविंद्र 41 और डेरिल मिचेल 14 रन बनाकर खेल रहे हैं. यह साझेदारी टीम इंडिया के लिए खतरनाक हो सकती है इसे जल्द से जल्द तोड़ना होगा.
IND vs NZ 2nd T20I LIVE: ग्लेन फिलिप्स आउट
ग्लेन फिलिप्स 19 रन बनाकर चलते बने हैं. कुलदीप यादव ने टीम इंडिया को तीसरी सफलता दिला दी है और एक जम रही साझेदारी को तोड़ डाला है.
IND vs NZ 2nd T20I LIVE: 6 ओवर बाद न्यूजीलैंड 64/2
6 ओवर के पावरप्ले में न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 64 रन लगा डाले हैं. हर्षित राणा के दूसरे ओवर से 19 रन आए हैं.
IND vs NZ 2nd T20I LIVE: सीफर्ट भी आउट
लीजिए टिम सीफर्ट भी पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव द्वारा वरुण चक्रवर्ती को लाए जाने का फैसला एकदम सही साबित हुआ है. सीफर्ट 24 रन बनाकर चलते बने हैं.
IND vs NZ 2nd T20I LIVE: डेवोन कॉनवे आउट
हर्षित राणा ने डेवोन कॉनवे को 19 रनों के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है. कॉनवे एक बार फिर हर्षित का शिकार बने हैं. न्यूजीलैंड ने अपना पहला विकेट 43 के स्कोर पर गंवा दिया है.
IND vs NZ 2nd T20I LIVE: अर्शदीप की हुई जमकर धुनाई
अर्शदीप सिंह के दूसरे ओवर में टिम सीफर्ट ने लगातार चार चौके जमाए हैं. 3 ओवर में ही न्यूजीलैंड के स्कोर बोर्ड पर 43 रन लग चुके हैं. सीफर्ट 11 गेंदों में 24 रन ठोक चुके हैं, तो कॉनवे 19 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं.
IND vs NZ 2nd T20I LIVE: 2 ओवर बाद न्यूजीलैंड 25/0
2 ओवर में न्यूजीलैंड के स्कोर बोर्ड पर 25 रन लग चुके हैं. डेवोन कॉनवे ने पहले ही ओवर में 18 रन जड़े, तो दूसरे ओवर में 7 रन आए.
IND vs NZ 2nd T20I LIVE: न्यूजीलैंड की पारी शुरू
न्यूजीलैंड की पारी का आगाज हो गया है. टिम सीफर्ट और डेवोन कॉनवे की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है. पहला ओवर अर्शदीप सिंह डाल रहे हैं.
IND vs NZ 2nd T20I LIVE: दो बदलाव के साथ उतरी है टीम इंडिया
टीम इंडिया की प्लेइंग 11: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.
IND vs NZ 2nd T20I LIVE: टीम इंडिया की पहले गेंदबाजी
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी. मौसम और ओस आने की संभावना को देखते हुए यह अच्छा फैसला साबित हो सकता है.
IND vs NZ 2nd T20I LIVE: अक्षर पर सस्पेंस
अक्षर पटेल की इंजरी पर अब तक कोई अपडेट नहीं आया. अक्षर दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में खेलेंगे या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा. अक्षर अगर फिट नहीं हो पाते हैं तो उनकी जगह पर रवि बिश्नोई को मौका मिल सकता है.
IND vs NZ 2nd T20I LIVE: ईशान से होगी बड़ी पारी की उम्मीद
ईशान किशन भले ही पहले टी-20 मुकाबले में सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन वह अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे. ईशान के बल्ले से दो दमदार चौके निकले थे.
IND vs NZ 2nd T20I LIVE: अभिषेक से होगी धमाकेदार पारी की उम्मीद
अभिषेक शर्मा ने पिछले मैच में न्यूजीलैंड के बॉलिंग अटैक से जमकर खिलवाड़ किया था. अभिषेक ने 35 गेंदों में 84 रनों की तेज तर्रार पारी खेली थी. टीम बाएं हाथ के बैटर से इस मुकाबले में भी धांसू प्रदर्शन की उम्मीद करेगी.
IND vs NZ 2nd T20I LIVE: कहां देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे.वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप जियोहॉटस्टार पर ले सकेंगे.
IND vs NZ 2nd T20I LIVE: जीत के बावजूद क्यों बदलेगी प्लेइंग 11?
IND vs NZ 2nd T20I LIVE:भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 इंटरनेशनल
नमस्कार, स्वागत है आपका भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में. रायपुर में टीम इंडिया जहां एक तरफ अपनी धांसू फॉर्म को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, तो कीवी टीम जोरदार पलटवार करना चाहेगी.
IND vs NZ 2nd T20I Highlights: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में 7 विकेट से हराया. कीवी टीम से मिले 209 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने सिर्फ 15.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 82 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं, ईशान किशन ने 32 गेंदों में 76 रन जड़े.
इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 208 रन लगाए. टीम की ओर से कप्तान मिचेल सैंटनर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में नाबाद 47 रन जड़े. वहीं, रचिन रविंद्र ने 44 रन ठोके. गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने 2 विकेट चटकाए. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है.
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines