ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमी फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 15 नवंबर को वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम 70 रन से बड़ी जीत हासिल करते हुए फाइनल का टिकट कटाने में कामयाब रही। मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों का जलवा रहा। ब्लू टीम के लिए जहां विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने शतक लगाया। वहीं मोहम्मद शमी ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए कुल सात विकेट चटकाए। जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
सेमी फाइनल मुकाबले में मिली हार को लग रहा है न्यूजीलैंड की मीडिया हाउसेस कुछ पचा नहीं पा रही हैं. वहां पर भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले को काफी तवज्जो दी जा रही है। मैच से पूर्व वहां बताया गया कि जिस पिच पर मैच खेला जाने वाला था, वह पिच मैच शुरू होने से कुछ देर पहले ही बदल दिया गया।
यह भी पढ़ें- IND Vs NZ: सेमीफाइनल के बीच वानखेड़े की पिच को लेकर विवाद! विदेशी क्रिकेटरों और मीडिया ने शुरू किया नया रोना
न्यूजीलैंड की मीडिया हाउसेस द्वारा बताया गया है कि, ‘भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमी फाइनल का मुकाबला एक नई पिच पर खेला जाना था, लेकिन मैच ऐसी पिच पर संपन्न हुआ जहां पहले से ही दो मैच खेले जा चुके थे।’ इसके बाद से तो मैदान को लेकर एक नया विवाद शुरू हो गया है।
न्यूजीलैंड की न्यूज वेबसाइट ने इस विवाद पर आईसीसी के एक बयान पर प्रकाश डालते हुए लिखा है, ‘आईसीसी ने अपने एक बयान में कहा है कि पूरे टूर्नामेंट में पिच बदली जाती रही हैं और सेमी फाइनल के दौरान जो बदलाव हुए वे उनकी जानकारी में थे। पिच का बदलना घरेलू टीम के फायदे के लिए किया जा रहा है।’
न्यूजीलैंड के अखबार ओटागो डेली टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा है कि, भारत ने न्यूजीलैंड को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया है। यही नहीं अखबार द्वारा लिखा गया है कि टीम इंडिया ने कुछ हद तक साल 2019 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला ले लिया है।
संबंधित खबरें
राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
12 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
20 mins agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
20 mins agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
1 hr agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
2 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
3 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines