IND vs AUS H2H in ODI Match: विश्व कप 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया कल एक दूसरे के समक्ष दिखने वाले हैं। विश्व कप की 2 सबसे सफल टीमों के बीच मुकाबला देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत इस मैच को अपने नाम कर विश्व कप का आगाज जीत के साथ करना चाहेगा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया भी भारत को टक्कर देने के लिए अपनी कमर कस चुकी है। क्या आपको दोनों टीमों के बीच अभी तक हुए विश्व कप मैचों का रिकॉर्ड पता है। चलिए बताते हैं कि विश्व कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी है।
ऑस्ट्रेलिया का न्यूनतम स्कोर 128
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप में कुल 12 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें से 8 मैचों में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है, जबकि 4 मैचों में भारत ने बाजी मारी है। इससे साफ है कि विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारत से भारी है। ऐसे में भारत को मुकाबला अपने नाम करने के लिए खास रणनीति की जरूरत पड़ेगी। विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ अधिकतम 359 रन बनाया है। वहीं, भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अधिकतम स्कोर 352 रन बनाया है। वहीं, भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूनतम स्कोर 125 रन बनाया है। जबकि ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ न्यूनतम 128 रन बनाया है।
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS World Cup 2023: शुभमन गिल नहीं तो कौन? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जंग के लिए टीम इंडिया की संभावित Playing 11
दोनों के बीच हो चुके हैं 149 मैच
विश्व कप में तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारत से भारी है, लेकिन क्या कुल वनडे मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया भारत से आगे है। आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच अभी तक कुल 149 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 83 और भारत ने 56 मैच अपने नाम किए हैं। इसके अलावा 10 मैच ऐसे भी रहे हैं, जिसका कोई परिणाम नहीं निकला है। आंकड़े से साफ है कि कुल वनडे मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया भारत से मजबूत टीम है। ऐसे में भारत के लिए इस चुनौती को पार करना आसान नहीं होगा।
संबंधित खबरें
250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
14 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
2 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
3 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
11 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
11 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
12 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines