IND-A vs AUS-A: ऑस्ट्रेलिया-ए के सामने भारतीय बल्लेबाजों का बुरा हाल हो गया है. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में इंडिया-ए के बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए. पूरी टीम सिर्फ 194 रन बनाकर ढेर हो गई. केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरैल जैसे बल्लेबाज बस मुश्किल से अपना खाता ही खोल सके. नीतीश कुमार रेड्डी भी बुरी तरह से फ्लॉप रहे. इंडिया-ए की ओर से सिर्फ साई सुदर्शन ही लड़ाई लड़ते हुए नजर आए और उन्होंने 75 रनों की दमदार पारी खेली.
बुरी तरह फेल टीम इंडिया के बल्लेबाज
ऑस्ट्रेलिया-ए द्वारा पहली पारी में बनाए गए 420 रनों के जवाब में टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. केएल राहुल से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह सिर्फ 11 रन बनाकर चलते बने. एन जगदीशन ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए, लेकिन वह अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 38 रन बनाकर चलते बने. देवदत्त पडिक्कल बड़ी मुश्किल से अपना खाता ही खोल सके और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए.
ये भी पढ़ें: ‘फाइनल में देख लेंगे…’ दो बार हारकर भी कम नहीं हुई शाहीन अफरीदी की अकड़! टीम इंडिया को दे डाला खुला चैलेंज
ध्रुव जुरैल की भी कहानी पडिक्कल जैसी ही रही और उनके खाते में भी महज एक रन आया. 13 गेंद खेलने के बाद नीतीश कुमार रेड्डी भी एक रन बनाकर क्लीन बोल्ड हुए. हालांकि, साई सुदर्शन ने एक छोर संभाले रखा और उन्होंने 140 गेंदों में 75 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 6 चौके और एक सिक्स जमाया.
ये भी पढ़ें: सिलेक्टर्स ने ढूंढा रोहित शर्मा का रिप्लेसमेंट, टी20 के ‘सिक्सर किंग’ को वनडे में मिलने जा रही है एंट्री!
आयुष बदोनी ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 21 रनों का योगदान दिया. प्रसिद्ध कृष्णा 16 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए. सिराज और यश ठाकुर भी बल्ले से कुछ खास योगदान नहीं दे सके और पूरी टीम 192 रन बनाकर ढेर हो गई. गेंदबाजी में हेनरी थॉर्नटन ने कहर बरपाते हुए चार विकेट अपनी झोली में डाले.
ऑस्ट्रेलिया की भी खराब शुरुआत
हालांकि, दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की भी शुरुआत बेहद खराब हुई है. कंगारू टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक सिर्फ 16 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए हैं. सैम कोंटास सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कैम्पबेल केलावे को सिराज ने बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखाई. वहीं, ओलिवर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने.
संबंधित खबरें
Ranji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
33 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
43 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines