IND vs WI: श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी के कारण ही टीम इंडिया में दोबारा ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतुराज गायकवाड़ को तीनों ही मुकाबले में खेलने का मौका मिल सकता है. हालांकि टीम इंडिया में आगे भी बने रहने के लिए गायकवाड़ को वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करना होगा. अगर वो ऐसा करने में नाकाम रहे, तो आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने का सपना टूट सकता है. इसके अलावा उनके इंटरनेशनल करियर भी संकट में आ सकता है.
ऋतुराज गायकवाड़ का होगा टेस्ट
अब तक ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम इंडिया के लिए 9 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 28.50 की औसत से 228 रन बनाए हैं. जिसमें 1 शतक और एक अर्धशतक जड़ा है. पिछली वनडे पारी में गायकवाड़ ने 105 रनों की पारी खेली थी. भले ही वनडे फॉर्मेट में गायकवाड़ को अच्छी शुरुआत नहीं मिली हो, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में उन्होंने लय हासिल कर ली थी. जिसके कारण ही वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें मौका मिला है.
ऐसे में अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से कम से कम 2 अच्छी पारियां आ जाती है, तो वो बैकअप खिलाड़ी के रूप में टीम इंडिया का हिस्सा आने वाली सीरीज में भी बन सकते हैं. फिलहाल टीम मैनेजमेंट आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम तैयार कर रहा है. इस बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ गायकवाड़ अच्छा प्रदर्शन करके कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर को प्रभावित कर सकते हैं.
घरेलू क्रिकेट में शानदार है गायकवाड़ का रिकॉर्ड
लिस्ट ए क्रिकेट की बात करें तो ऋतुराज गायकवाड़ का रिकॉर्ड कई दिग्गजों से भी बेहतर है. गायकवाड़ ने 104 मैचों में 58.61 की शानदार औसत से 5334 रन बनाए हैं. जिसमें 21 शतक और 20 अर्धशतक भी जड़े हैं. जिसके कारण ही बीसीसीआई और टीम इंडिया के चयनकर्ता उन्हें बार-बार मौका दे रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी गायकवाड़ को मौका दिया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: VIDEO: लंदन से तिरुवनंतपुरम पहुंचे विराट कोहली, काला चश्मा और ब्लैक आउटफिट में दिखा स्टाइलिश अंदाज
दरअसल टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने हिंट देते हुए कहा कि टेस्ट सीरीज के लिए कुछ स्टार वनडे मैच मिस कर सकते हैं. ऐसे में गायकवाड़ की भी लॉटरी लग सकती है. इसके अलावा अगर रोहित शर्मा वर्ल्ड कप खेलते हैं, तो भी गायकवाड़ टीम में बने रह सकते हैं. दरअसल गायकवाड़ सलामी बल्लेबाजी से लेकर नंबर 5 तक किसी भी जगह खेल सकते हैं. जिसके कारण ही बैकअप खिलाड़ी के रूप में वो यशस्वी जायसवाल से भी आगे जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ इतिहास रच सकते हैं रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर को छोड़ सकते हैं पीछे
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
13 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: भारत को मिली पहली सफलता, अक्षर पटेल ने ज्वेल एंड्रयू को भेजा पवेलियन
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines