हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: बेंगलुरु में इतिहास रच सकती है भारत और वेस्टइंडीज की टीम, बनेगा छक्कों का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां और आखिरी मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा. सीरीज 2-2 की बराबरी पर है. बेंगलुरु में दोनों टीमों के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा. आइए आपको बताते हैं कि दोनों टीमों को क्या करना होगा.

विज्ञापन
भारत-विंडीज हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि (Photo: ANI)

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खत्म होने वाली है. चार मुकाबले हो चुके हैं. सीरीज 2-2 की बराबरी पर चल रही है. अंतिम मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा. दोनों टीमें मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेंगी. विंडीज ने अभी तक अच्छा खेल दिखाया है. शाई होप जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. बेंगलुरु में भी हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है. भारत और विंडीज की टीम मिलकर इस सीरीज में अभी तक 98 सिक्स मार चुकी है. पांचवें मैच में दोनों टीमें इतिहास रच सकती हैं. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

क्या पांचवें मैच में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड?

अभी तक चारों मुकाबलों में दोनों टीमों ने खूब रन बनाए हैं. गेंदबाजों की खूब धज्जियां उड़ी हैं. दूसरे टी20 में तो विंडीज ने 250 का स्कोर चेज कर दिया था. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर शतक मार चुके हैं. सीरीज में खूब चौके-छक्के लगे हैं. टी20 में फुल मेंबर्स टीमों में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड है. 2023 में दोनों टीमों के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली गई थी. इस बाइलेटरल सीरीज में 120 छक्के दोनों टीमों ने मिलकर मारे थे. तब से ये रिकॉर्ड कायम है. बेंगलुरु में अब बड़ा कारनामा हो सकता है. आखिरी टी20 में भारत और विंडीज ने मिलकर 23 छक्के मार दिए तो फिर बाइलेटरल सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन जाएगा. दोनों टीमें बड़ी उपबल्धि हासिल कर सकती हैं. वैसे जिस हिसाब से सीरीज में बल्लेबाजों ने बवाल मचाया है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि रिकॉर्ड आराम से टूट जाएगा.

ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना के सामने इतिहास रचने का सुनहरा मौका, रोहित-विराट भी नहीं छू पाए ये बड़ा मुकाम

विज्ञापन

चिन्नास्वामी में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज दम दिखाने के लिए तैयार हैं. वहां की पिच पर हमेशा खूब रन बनते हैं. टीम इंडिया ने अब तक चिन्नास्वामी में 8 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. 4 मैचों में भारत को जीत मिली है. वहीं 3 में हार और एक मैच बेनतीजा रहा है. कुल मिलाकर देखा जाए तो टीम इंडिया के लिए चिन्नास्वामी में बराबरी का मौका रहा है. भारतीय टीम का इस मैदान पर बेस्ट स्कोर 212 रनों का है. रोहित ने इस मुकाबले में नाबाद 121 रन जड़े थे. रोहित अब टीम का हिस्सा नहीं हैं. अभिषेक शर्मा के ऊपर इस बार सभी की नजरें रहेंगी. वो बड़ा स्कोर बेंगलुरु में बना सकते हैं. संजू सैमसन भी फॉर्म में आ गए हैं. वो भी ताबड़तोड़ बैटिंग कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने खेली तूफानी पारी, 27 चौके-छक्कों की मदद से बनाए 173 रन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola