हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: पहले टेस्ट मैच के लिए डोमिनिका रवाना हुई भारतीय टीम, ब्लैक जर्सी में नजर आए खिलाड़ी

विज्ञापन

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम डोमिनिका के लिए रवाना हो गई है। टीम को 12 जुलाई से विंडसर पार्क स्टेडियम में पहली टेस्ट मैच खेलना है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की नई साइकल के तहत ये भारतीय टीम की पहली टेस्ट सीरीज है। ऐसे में ये काफी जरूरी है।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम एक जुलाई को ही बारबाडोज पहुंच गई थी। वहां पर टीम ने जमकर प्रेक्टिस की और अब मैच की लोकेशन डोमिनिका के लिए रवाना हो गई है। क्रिकेट टीम के फोटो बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा समेत अन्य एडिडास की ब्लैक ट्रेनिंग जर्सी में नजर आ रहे हैं।

IND vs WI Schedule: ये है सीरीज का शेड्यूल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सबसे पहले टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। जिसमें दो टेस्ट मैच होंगे। पहला मैच 12 जुलाई से शुरू होगा वहीं दूसरा मैच 20 जुलाई से। टेस्ट सीरीज के बाद 27 जुलाई से वनडे सीरीज शुरू होगी। इसका पहला मैच 27 को तो दूसरा 29 जुलाई को होगा और आखिरी वनडे 1 अगस्त को खेला जाएगा। टेस्ट मैचों की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम को 7:30 बजे से होगी।

विज्ञापन

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तानी), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola