हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: एक दर्शक ऐसा भी...स्टेडियम में नींद निकालता नजर आया ये शख्स, देखें वीडियो

विज्ञापन

नई दिल्ली: पांच दिनों तक चलने वाले टेस्ट क्रिकेट का एक अलग ही दर्शक वर्ग है। कई मैचों के दौरान स्टेडियम खचाखच भरे नजर आते हैं तो कई में दर्शक ढूंढ़ने से भी नहीं मिलते। भारत-वेस्ट इंडीज के बीच क्वींस पार्क ओवल में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में एक शख्स स्टेडियम में इत्मिनान से नींद निकालता नजर आया। पहले दिन विराट कोहली के शानदार लय में दिखने के बावजूद ये शख्स इतना थका हुआ था कि आराम से झपकी ले रहा था।

सीढ़ियों पर सिर रखकर आराम से सो रहा था शख्स

दरअसल, टेस्ट मैच देख रहे कुछ प्रशंसकों को छोड़कर पोर्ट ऑफ स्पेन में ज्यादा भीड़ नहीं थी। ऐसे में जब ये शख्स थककर चूर हो गया तो उसने नींद निकालना बेहतर समझा। इससे जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पत्रकार विमल कुमार ने एक वीडियो अपलोड किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा-, “टेस्ट क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर त्रिनिदाद में अपनी वर्तमान स्थिति को अपडेट किया है।” वीडियो में नजर आया कि शख्स सीढ़ियों पर सिर रखकर आराम से सो रहा था। हालांकि पलभर बाद ही उसकी नींद टूट गई। इस वीडियो पर मजेदार कमेंट भी सामने आए हैं।

https://twitter.com/Vimalwa/status/1682086462852874240?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1682086462852874240%7Ctwgr%5E28291a892d9085c3d93838cba3b4ab3d1ec3cbeb%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.insidesport.in%2Fspectators-sleeping-as-ind-vs-wi-2nd-test-turns-into-a-snoozefest%2F

विज्ञापन

दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 128 ओवर में 438 रन बनाए। कोहली ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में 29वां टेस्ट शतक जमाया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्ट इंडीज ने 41 ओवर में एक विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं। विंडीज की टीम 352 रनों से पीछे चल रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola