Rohit Sharma Records IND vs SL Asia Cup 2023: टीम इंडिया के कप्तान और ओपनर रोहित शर्मा ने एक बार फिर एशिया कप में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। मंगलवार को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे सुपर-4 के मुकाबले में हिटमैन ने बल्ले से तबाही मचाते हुए शानदार फिफ्टी जड़ी। इसी के साथ रोहित ने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज कर लिए।
एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज
रोहित शर्मा एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 27वां छक्का लगाते ही पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बूम-बूम शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ डाला। शाहिद के नाम एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड दर्ज था। उन्होंने 26 छक्के जड़े थे। मंगलवार को रोहित ने उनका ये रिकॉर्ड तोड़ डाला।
सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज
इसी के साथ रोहित ने अपने वनडे करियर में 10 हजार रन पूरे कर लिए। वह सबसे तेज 10 हजार रन जड़ने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने ये कारनामा 241वीं पारी में किया। सबसे तेज 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। उन्होंने 205 ईनिंग में ये कारनामा किया था। रोहित ने इस मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन ने 259 ईनिंग में ये उपलब्धि हासिल की थी।
https://twitter.com/BCCI/status/1701544035834593444?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Etweet
ओपनर के तौर पर सबसे तेज 8 हजार रन
रोहित ने इसी के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। वह ओपनर के तौर पर सबसे तेज 8 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित ने अपने करियर में ऐसा करने के लिए 160 पारियां ली हैं। इस मामले में उन्होंने हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ा। अमला ने 173 पारियों में ये कारनामा किया था। जबकि सचिन तेंदुलकर ने 179 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी।
https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1701546970375237923
रोहित इसके साथ ही दस बार 50 प्लस स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने 9 बार ये कारनामा किया था। अब रोहित कुमार संगकारा के रिकॉर्ड से बस दो कदम दूर हैं। यदि वे 2 फिफ्टी प्लस स्कोर और बना लेंगे तो इतिहास रच देंगे।
https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1701548604555698178
वनडे में विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी ने खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 86 ईनिंग में 5000 रन पूरे किए। रोहित ने इस मैच में 48 गेंदों में 7 चौके-2 छक्के ठोक कुल 53 रन जड़े।
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
41 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
57 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines