IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए श्रीलंका दौरा बहुत ही अहम है. जिसकी झलक 15 अगस्त से शुरू हुई गॉल टेस्ट में देखने को मिली. टीम इंडिया के खिलाड़ी इस सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं. गॉल टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. भारतीय क्रिकेट टीम अब दूसरे दिन को भी अपने नाम करके मैच में बड़ी बढ़त बनाना चाहेगी. हालांकि अब दूसरे दिन मैच शुरू होने का समय बदल गया है. इसके पीछे का कारण भी सामने आ गया है.
बदल गया दूसरे दिन खेल शुरू होने का टाइम
गॉल टेस्ट के पहले दिन 2 बार बारिश हुई. जिसके कारण ही पहले दिन 17 ओवर कम फेंके जा सके. इस इसकी भरपाई करने के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम ने दूसरे दिन 15 मिनट पहले मैच शुरू होगा. पहले दिन मैच 10 बजे सुबह शुरू हुआ था. अब दूसरे दिन 9:45 पर मैच शुरू होगा. दूसरे दिन मैच में 90 की जगह 98 ओवर फेंके जाने वाले हैं. जिससे पहले दिन बारिश से हुए नुकसान की भरपाई हो सके.
फिलहाल मैच में टीम इंडिया बहुत आगे नजर आ रही है. ऐसे में भारत दूसरे दिन को भी अपने नाम करके मैच में बहुत आगे निकल सकती है. पहले दिन टीम इंडिया ने सिर्फ 2 विकेट ही गंवाए हैं. जिसके कारण ही टीम के पास दूसरे दिन 600 रनों का भी आंकड़ा पार करने का मौका है. गॉल टेस्ट में ऐसा करने से टीम इंडिया जीत के करीब पहुंच जाएगी.
ये भी पढ़ें: गॉल में बजा देवदत्त पडिक्कल का डंका, श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट शतक मारकर रचा इतिहास
पहले दिन देवदत्त पडिक्कल ने किया कमाल
टीम इंडिया ने टॉस जीतकर लगभग आधा मैच अपने नाम कर लिया है. गॉल टेस्ट की चौथी पारी में बल्लेबाजी करना बहुत ज्यादा मुश्किल होता है. ऐसे में टीम इंडिया मैच में आगे निकल गई है. पहले दिन टीम इंडिया के लिए नंबर 3 के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने 178 गेंदों में 131 रन बनाए हैं. पडिक्कल दूसरे भी खेलने वाले हैं. केएल राहुल 77 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए हैं. दूसरे दिन वो भी बल्लेबाजी करने आ सकते हैं. दूसरे दिन जब खेल शुरू होगा तब पडिक्कल के साथ ऋषभ पंत नजर आएंगे. ऋषभ पंत फिलहाल 27 रन बनाकर खेल रहे हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: पडिक्कल के दम पर भारत ने गॉल टेस्ट का पहला दिन किया अपने नाम, मुश्किल में आई श्रीलंकाई टीम
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
6 mins agoजेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम
20 mins agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
50 mins agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
1 hr agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
4 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
4 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
4 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
5 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines