हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL: पडिक्कल के दम पर भारत ने गॉल टेस्ट का पहला दिन किया अपने नाम, मुश्किल में आई श्रीलंकाई टीम 

IND vs SL: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद देवदत्त पडिक्कल की मदद से भारतीय क्रिकेट टीम ने पहला दिन अपने नाम कर लिया है.

विज्ञापन
Pic Credit- ANI

IND vs SL: लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया गॉल टेस्ट मैच में उतरी है. जहां पर गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में उनका सामना श्रीलंकाई टीम से हो रहा है. जहां पर शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का बहुत ही अहम फैसला किया. जिसे भारतीय बल्लेबाजों ने सही साबित कर दिया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 73 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर 288 रन बना लिए हैं. पहले दिन नंबर 3 के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने धमाकेदार शतक जड़ा है. 

देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शानदार शतक 

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 32 रन बनाकर रन आउट हो गए. उनके साथी सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 162 गेंदों में रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 77 रन बनाए. कलाई में खिंचाव के कारण राहुल पवेलियन लौटे. हालांकि वो दूसरे दिन फिट होकर दोबारा मैदान पर उतर सकते हैं.

नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे देवदत्त पडिक्कल ने दिन का खेल खत्म होने तक 178 गेंदों में 131 रन बनाकर खेल रहे हैं. जिसमें 12 चौके और 1 छक्का जड़ा. कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 16 रन बना सके. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 36 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाकर पडिक्कल का साथ निभा रहे हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 73 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान 288 रन बनाए हैं. श्रीलंका के सभी गेंदबाज फेल हुए हैं. इस बीच प्रभात जयसूर्या ने 1 विकेट हासिल किया है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SL: बिना आउट हुए क्यों पवेलियन लौट गए केएल राहुल? टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका 

श्रीलंकाई टीम मुश्किल में आई 

गॉल टेस्ट के पहले दिन ही श्रीलंकाई टीम मुश्किल में आ गई है. तीसरे दिन से स्पिनरों को और ज्यादा मदद मिलने लगेगी. जिससे चौथी पारी में बल्लेबाजी करना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा. ऐसे में दूसरे दिन श्रीलंका की टीम को कमबैक करना होगा. वहीं भारतीय टीम दूसरे दिन को भी अपने नाम करना चाहेगी. ऋषभ पंत शतक तो वहीं देवदत्त पडिक्कल दोहरा शतक जड़ना चाहेंगे. टीम इंडिया का लक्ष्य होगा कि वो दूसरे दिन भी पूरा बल्लेबाजी करे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: गॉल में बजा देवदत्त पडिक्कल का डंका, श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट शतक मारकर रचा इतिहास

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola