Devdutt Padikkal: भारत और श्रीलंका के बीच आज से दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो गई है. पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. उनका ये फैसला सही साबित हुआ. यशस्वी जायसवाल तेजतर्रार पारी खेलकर रन आउट हुए. तीसरे नंबर पर आए देवदत्त पडिक्कल ने इसके बाद शानदार बल्लेबाजी कर शतक मार दिया है. उन्होंने अपने टेस्ट करियर की पहली सेंचुरी मारकर इतिहास रच दिया है.
देवदत्त पडिक्कल ने मचाया गदर
यशस्वी जायसवाल 32 रन बनाकर रन आउट हो गए थे. इसके बाद मैदान पर देवदत्त पडिक्कल ने कदम रखे. पडिक्कल ने शुरुआत से ही तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया था. दूसरी तरफ उन्हें केएल राहुल का बढ़िया साथ मिला. तीसरे सेशन में चाय के बाद पडिक्कल ने 134 गेंदों में अपना शतक बनाया. उन्होंने पहले दिन शतकीय पारी खेलकर भारत को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर कर दिया है.
देवदत्त पडिक्कल ने अपने करियर के तीसरे टेस्ट में ही ऐतिहासिक पारी खेलकर फैंस को खुश कर दिया है. साई सुदर्शन के चोटिल होने के बाद सभी कS दिमाग में एक ही सवाल था कि तीसरे नंबर की जिम्मेदारी कौन संभालेगा. टीम इंडिया की इस चिंता को पडिक्कल ने दूर कर दिया है. उन्होंने गॉल में जबरदस्त अंदाज में श्रीलंका के गेंदबाजों का सामना किया. उन्होंने अपनी इस पारी में 9 चौके और 1 छक्का लगाया. पडिक्कल ने अपनी मजबूत तकनीकी से श्रीलंकाई स्पिनर्स की रणनीति भी फेल कर दी.
ये भी पढ़ें: AUS vs BAN: तीसरे दिन भी बांग्लादेश के सामने पस्त हुआ ऑस्ट्रेलिया, हार टालने की कोशिश में बल्लेबाजी ध्वस्त
प्रैक्टिस मैच में भी जड़ा था शतक
हाल ही में टीम इंडिया ने श्रीलंका-11 के साथ तीन दिन का प्रैक्टिस मैच खेला था. भारत की पहली पारी में ज्यादातर बल्लेबाज रन नहीं बना पाए थे. देवदत्त पडिक्कल ने वहां पर सभी को प्रभावित किया था. उन्होंने शानदार सेंचुरी जड़कर अपनी दावेदारी पेश कर दी थी. पडिक्कल ने 103 रन की दमदार पारी खेलकर प्लेइंग-11 में जगह पक्की की. पडिक्कल 121 गेंदों में 103 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए थे. उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके मारे थे.
ये भी पढ़ें: IND vs SL, 1st Test: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में रन आउट हुए यशस्वी जायसवाल, सेट होने के बाद गंवाया विकेट
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
45 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines