India vs South Africa, Team India Squad: भारतीय टीम 10 दिसंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने दौरे की शुरुआत करेगी। इस दौरे पर टीम इंडिया तीन-तीन टी20 और वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। उसके बाद दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इन तीनों सीरीज के लिए गुरुवार को टीम इंडिया का ऐलान हुआ था। इस टीम इंडिया के नए ऐलान में काफी फेरबदल देखने को मिले हैं। वहीं इन तीनों स्क्वॉड को देखने के बाद अब यह लगने लगा है कि कुछ खिलाड़ियों के करियर पर ब्रेक लग चुका है।
टीम इंडिया के तीन नए कप्तान
भारतीय टीम के इस दौरे के लिए तीनों फॉर्मेट में तीन अलग कप्तानों को चुना गया है। सबसे पहले टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की कमान संभालते नजर आएंगे। उसके बाद वनडे टीम की बागडोर केएल राहुल के हाथों में होगी। फिर आखिरी में रोहित शर्मा सबसे लंबे फॉर्मेट टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी करेंगे। जबकि कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें इन तीनों स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है। इसके बाद अनुमान लगने लगे हैं कि क्या इन खिलाड़ियों के करियर पर अब ब्रेक लग गया है। आइए जानते हैं कौन हैं वो पांच खिलाड़ी:-
यह भी पढ़ें:- सीरीज से पहले अचानक एक खिलाड़ी ने लिया संन्यास, शुरू होने से दो दिन पहले बदलना पड़ा स्क्वॉड
अजिंक्य रहाणे
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और फिर वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए अजिंक्य रहाणे की भारत की टेस्ट टीम में वापसी हुई थी। पर अब उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे के लिए नहीं चुना गया है। इसके बाद अटकलें यह भी हैं कि शायद ही यह खिलाड़ी अब टीम इंडिया में वापस लौट पाएगा।
चेतेश्वर पुजारा
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 में खेलकर निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले चेतेश्वर पुजारा को टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। इसके बाद वेस्टइंडीज सीरीज में भी उन्हें जगह नहीं मिली थी। अब साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भी वह नहीं चुने गए हैं। इसके बाद उनके करियर पर भी अब ब्रेक लगता दिख रहा है।
जयदेव उनादकट
टीम इंडिया में सालों के बाद फिर से अचानक जयदेव उनादकट का नाम चर्चा में आ गया। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उनादकट की टीम इंडिया में वापसी हुई थी। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और वेस्टइंडीज सीरीज में वह टीम का हिस्सा थे। उन्हें कुछ मौकों पर खेलने का अवसर भी मिला, लेकिन वह प्रभावित नहीं कर पाए। अब उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है, जिसके बाद अटकलें हैं कि अब शायद उनका करियर खत्म हो जाएगा।
भुवनेश्वर कुमार
भुवनेश्वर कुमार को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से टीम में जगह नहीं मिली है। टेस्ट में तो वह लंबे समय से नहीं खेले हैं। लेकिन अब वनडे और टी20 से फिर उनकी अनदेखी से यह साफ है कि उनके करियर पर अब ब्रेक लग गया है।
यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: टीम इंडिया के उपकप्तान में होगा बदलाव, चौथे टी20 में पूरी तरह बदल जाएगी भारत की Playing 11!
ईशांत शर्मा
भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में सालों तक कमाल करने वाले ईशांत शर्मा लगभग दो साल से टीम में जगह नहीं बना पाए हैं। लगातार कयास लगते हैं कि उनकी वापसी होगी, लेकिन मोहम्मद सिराज व मुकेश कुमार जैसे युवा गेंदबाजों ने अब शायद उनके करियर पर ब्रेक लगा दिया है।
उमेश यादव
उमेश यादव की जगह पिछले कुछ सालों में पक्की नहीं रही है, कभी अंदर और कभी बाहर उनके साथ यह चलता रहता है। अब एक बार फिर से वह साउथ अफ्रीका दौरे के लिए नहीं चुने गए हैं। इस दौरे को टीम इंडिया के भविष्य के लिए मानक माना जा रहा था। ऐसे में उनका नहीं चुना जाना बताता है कि, वह फिलहाल अब सेलेक्टर्स की पसंद का हिस्सा नहीं हैं।
संबंधित खबरें
पांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
13 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
47 mins agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
1 hr agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
2 hrs ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines