Shubman Gill Return: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है. इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है और कप्तान शुभमन गिल को जगह नहीं मिली है. चोटिल होने के कारण वो बाहर हैं और सभी के मन में सवाल है कि कब तक उनकी वापसी हो सकती है. अब उनके रिटर्न की एक संभावित तारीख सामने आई है. साउथ अफ्रीका के भारत दौरे के बीच ही गिल का शानदार कमबैक हो सकता है.
शुभमन गिल का जल्द हो सकता है कमबैक
शुभमन गिल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में हुए पहले टेस्ट में गर्दन में चोट आई. इसी वजह से वो मैच से बाहर हो गए और दूसरे टेस्ट में भी वो नजर नहीं आए. वनडे सीरीज में गिल को नहीं चुना गया और केएल राहुल टीम की कप्तानी कर रहे हैं. सवाल यही है कि गिल की वापसी कब देखने को मिलेगी. रेवस्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक शुभमन गिल काफी तेजी से ठीक हो रहे हैं. हर दिन प्रोग्रेस नजर आ रही है और काफी ज्यादा चांस है कि वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें:- दूसरे एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, बड़ा मैच विनर अभी भी बाहर, किसे-किसे मिली जगह?
कब से शुरू होगी टी20 सीरीज?
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत 9 दिसंबर 2025 से होने वाली है. दोनों देशों के बीच 5 मैच खेले जाएंगे और गिल यहां वापसी कर सकते हैं. अगर गिल का नाम टी20 स्क्वाड में आ गया है, तो 9 दिसंबर को कटक में होने वाले पहले मैच में उनका शानदार कमबैक हो सकता है. टेस्ट सीरीज में गिल की कमी साफ तौर पर महसूस हुई और वनडे में भी उन्हें मिस किया जाएगा. अच्छी बात ये है कि वो टी20 श्रृंखला में वापसी कर लेंगे.
भारत vs साउथ अफ्रीका, टी20 सीरीज का शेड्यूल
| मैच नंबर | तारीख | टीमें | जगह |
| पहला टी20 | 9 दिसंबर 2025 | भारत vs दक्षिण अफ्रीका | कटक |
| दूसरा टी20 | 11 दिसंबर 2025 | भारत vs दक्षिण अफ्रीका | न्यू चंडीगढ़ |
| तीसरा टी20 | 14 दिसंबर 2025 | भारत vs दक्षिण अफ्रीका | धर्मशाला |
| चौथा टी20 | 17 दिसंबर 2025 | भारत vs दक्षिण अफ्रीका | लखनऊ |
| पांचवां टी20 | 19 दिसंबर 2025 | भारत vs दक्षिण अफ्रीका | अहमदाबाद |
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: रांची वनडे से पहले विराट कोहली पहुंचे धोनी के घर, डिनर पार्टी के बाद माही ने खुद किया ड्रॉप, VIDEO वायरल
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
6 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
7 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
8 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines