T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ग्रुप स्टेज के मुकाबलों में कमाल का प्रदर्शन करते हुए सुपर 8 में पहुंची थी. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले ही मुकाबले में टीम को बड़ा झटका लगा है. अफ्रीकी टीम ने सूर्या आर्मी की धज्जियां उड़ाते हुए 76 रनों के बड़े अंतर से मैच अपने नाम किया. इस हार के साथ टीम इंडिया ने के खिलाड़ियों का कॉन्फिडेंस तो हिला ही होगा साथ ही नेट रन रेट पर भी बड़ा असर पड़ा है. ऐसे में अब फैंस के मन में डर सता रहा है कि क्या भारतीय टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच भी पाएगी या नहीं. इस हार के बाद एक ऐसा आंकड़ा सामने आ रहा है जिसे देख टीम इंडिया के फैंस काफी खुश हो जाएंगे.
#ThisDay in 2007, #TeamIndia won the inaugural T20 World Cup beating Pakistan in the final in South Africa. pic.twitter.com/zCSBH8w1S5
---विज्ञापन---— BCCI (@BCCI) September 24, 2018
साल 2007 में भी हुआ था ऐसा
टी20 विश्व कप का पहला एडिशन साल 2007 में साउथ अफ्रीका में खेला गया था. धोनी की कप्तानी में उस टूर्नामेंट में भी टीम इंडिया को पहले राउंड में कोई हार नहीं मिली थी लेकिन अगले ही राउंड के पहले ही मैच में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने 10 रनों से हरा दिया था. इसके बाद बाकी बचे सभी मैचों में टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए खिताब अपने नाम किया था. साल 2026 के टी20 विश्व कप में भी ऐसा ही हुआ है. टीम ने ग्रुप स्टेज के सभी मैचों में जीत हासिल करते हुए अगले राउंड में जगह बनाई और फिर पहले ही मैच में हार मिली.
टीम इंडिया को करनी होगी दमदार वापसी
साल 2007 की तरह ही इस बार भी टीम इंडिया को अगर इतिहास दोहराना है तो धमाकेदार अंदाज में वापसी करनी होगी. बल्लेबाजों को जिम्मेदारी उठानी होगी और टीम को आगे ले जाना होगा. सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का करने के लिए टीम इंडिया को वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को हर हाल में बड़े अंतर से हराना होगा. इसी के साथ ये उम्मीद भी करनी होगी कि साउथ अफ्रीका की टीम अपने बचे दोनों मैचों में जीत हासिल करे. टीम इंडिया के पास किसी तरह की गुंजाइश का कोई मौका नहीं है. खिताब जीतने के लिए सूर्या एंड कंपनी को सभी मैचों में जीत दर्ज करनी होगी.
ये भी पढ़िए- IND vs SA: डेविड मिलर ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ कर दिया बड़ा कारनामा










