Shahid Afridi Praised Shaheen Afridi: भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप के तहत श्रीलंका के पल्लेकेले में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान के गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने जबर्दस्त गेंदबाजी की। भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर के लिए मुश्किल बनते हुए शाहीन ने 10 ओवर में 35 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उन्होंने रोहित शर्मा को 11, विराट कोहली को 4, हार्दिक पांड्या को 87 और रवींद्र जडेजा को 14 रन पर आउट पवेलियन भेजा।
शाहिद अफरीदी हो गए खुश
शाहीन की धमाकेदार गेंदबाजी ने उनके ससुर और पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को खुश कर दिया। उन्होंने ट्वीट कर अनोखे अंदाज में बधाई दी। शाहीन ने लिखा- S अफरीदी क्या खूबसूरत प्रदर्शन है। शाहिद ने इसके बाद दामाद की तारीफ में कसीदे पढ़े। उन्होंने लिखा- पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों की शानदार शुरुआत।
https://twitter.com/SAfridiOfficial/status/1697977531473785150
उन्होंने शुरुआती विकेट हासिल किए। ईशान किशन और हार्दिक पंड्या को उनकी मजबूत साझेदारी के लिए बधाई, लेकिन तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 266 रन पर रोक दिया। अब, यह हमारे बल्लेबाजों पर निर्भर है कि वे अपनी कलात्मकता दिखाएं।
इस साल 4 फरवरी को की थी शादी
बता दें कि इस साल 4 फरवरी को पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के दामाद बने थे। उन्होंने शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा से शादी की है। शादी समारोह में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी शामिल हुए थे। इस मौके पर शाहिद ने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए ‘बेटी को बगीचे का सबसे खूबसूरत फूल’ बताया था। उन्होंने कहा था- माता-पिता के रूप में मैंने अपनी बेटी शाहीन अफरीदी को दी है। दोनों को बधाई।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines