Virat Kohli Reaction IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार को श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए एशिया कप के मुकाबले में टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। भारत के दो धाकड़ बल्लेबाज महज 27 रन के अंदर आउट हो गए। कप्तान रोहित शर्मा के 11 रन पर आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर खेलने आए विराट कोहली भी चलते बने। उन्होंने 7 गेंदों में 1 चौका मारकर सिर्फ 4 रन बनाए। शाहीन अफरीदी की घातक गेंद कोहली के बल्ले से लगकर अंदर आई और गिल्लियां बिखेरते हुए बाहर निकल गई। इस तरह कोहली को इस बड़े मुकाबले में महज 4 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।
वायरल हुआ कोहली का रिएक्शन
इस बीच कोहली का एक रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह चौंकते हुए नजर आ रहे हैं। कोहली के हाथ में बल्ला है और आंखें फटी हुई हैं। इस रिएक्शन पर भारत-पाकिस्तान के फैन आमने-सामने हो गए। एक यूजर ने लिखा- शाहीन अफरीदी की गेंदबाजी देखकर विराट कोहली का रिएक्शन।
virat kohli reaction
वहीं एक पाकिस्तानी फैन फरीद खान ने लिखा- विराट कोहली का रिएक्शन पूरी तस्वीर बयां कर देता है, इस पर जवाब देते हुए भारतीय फैन शंकर रायका ने लिखा- अभी रुक जा, पूरा मैच बाकी है। विराट के फैंस का ये भी कहना है कि हर मैच में कोहली ही टीम इंडिया को बचाने नहीं आएंगे। विराट के बाद श्रेयस अय्यर भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और महज 14 रन बनाकर आउट हो गए।
बारिश ने डाला खलल
मैच में बारिश का साया रहा। बार-बार हो रही बारिश के चलते मैच में लगातार देरी हुई। हालांकि इसके बाद भारतीय पारी पूरी हुई। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में 266 रन जड़े। हार्दिक पांड्या ने 90 गेंदों में 87 और ईशान किशन ने 81 गेंदों में 82 रन बनाए। टीम इंडिया की शुरुआत भले ही खराब रही, लेकिन भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि बल्लेबाज अच्छा स्कोर कर मैदान से लौटेंगे।
संबंधित खबरें
लिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
10 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
37 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
50 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines