IND vs NZ: टीम इंडिया 22 अक्टूबर से लगातार एक्शन में नज़र आने वाली है. न्यूजीलैंड दौरे पर भारत को पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं. तीनों फॉर्मेट के लिए टीमों का चयन कर दिया गया है. टी20 में श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे. शुरुआती तीन वनडे में शुभमन गिल टीम को लीड करेंगे. अंतिम दो वनडे में अय्यर को कप्तान बनाया गया है. वहीं टेस्ट मैचों में गिल ही कप्तानी करेंगे. खैर वनडे मैचों में विराट कोहली का जलवा भी देखने को मिलेगा. विराट कह चुके हैं कि अब उनकी नजरें अगले साल वनडे वर्ल्ड कप हैं. ऐसे में आगामी सभी वनडे सीरीज काफी अहम हैं. विराट का न्यूजीलैंड में रिकॉर्ड काफी बेहतरीन रहा है. उन्होंने गेंदबाजों की खूब धज्जियां उड़ाई हैं. आइए आपको उनके आंकड़े बताते हैं.
न्यूजीलैंड में विराट कोहली का रिकॉर्ड
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर अभी तक 13 वनडे मुकाबले खेले हैं. उनके नाम 13 पारियों में 596 रन दर्ज हैं. उनका 49.66 का औसत रहा है. उनके नाम एक शतक और चार अर्धशतक भी हैं. कोहली ने आखिरी बार 2020 में न्यूजीलैंड में वनडे मुकाबला खेला था. पिछले तीन मुकाबलों में उनका प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा है. तीन पारियों मे वो 75 रन ही बना पाए हैं. विराट ने न्यूजीलैंड में आयरलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ भी एक-एक वनडे मैच खेला है. दोनों टीमों के साथ 2015 वर्ल्ड कप में मुकाबले देखने को मिले थे. आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने नाबाद 44 रन बनाए थे. वहीं जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 38 रन बनाए. आपको बता दें भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड सीरीज के लिए मोहम्मद शमी को टीम में क्यों नहीं चुना गया? सामने आई असली वजह
न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली की ओवरऑल परफॉर्मेंस
न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली की ओवरऑल परफॉर्मेंस की बात की जाए तो उनके आंकड़े बेहतरीन हैं. वो 36 मैचों में 1897 रन बना चुके हैं. उनकी 57.48 की औसत रही है. कुल 7 साथ शतक और 10 अर्धशतक वो लगा चुके हैं. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 154 रनों का रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांचों मैच विराट खेलेंगे. वो बड़े रिकॉर्ड वहां पर बना सकते हैं. सबसे पहले तो उनकी नजरें दो हजार रनों का आंकड़ा छूने पर होंगी.
पहले तीन वनडे के लिए भारत की टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर , केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव.
चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम
श्रेयस अय्यर ( कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्रा (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव.
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे के लिए शुभमन गिल का अनूठा कदम, खुद के खर्चे पर साथ ले जाएंगे 4-5 नेट गेंदबाज
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के हेड कोच पद से हटाए जाने के बाद बोले महेला जयवर्धने
1 hr agoIND vs WI: पांचवें टी-20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं शाई होप
1 hr agoLIVE: बेंगलुरु में बारिश के कारण टॉस में देरी, कवर्स से ढका मैदान
1 hr agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ अंशुल कंबोज को टेस्ट और वनडे में मिला मौका
2 hrs agoबुमराह नहीं, साउदी ने इस गेंदबाज को बताया न्यूजीलैंड के लिए बड़ा खतरा
2 hrs agoIND vs NZ: 3 मैच में 23 विकेट लेकर भी नहीं बनी टीम में जगह
2 hrs agoन्यूजीलैंड सीरीज के लिए शमी को टीम में क्यों नहीं चुना गया? सामने आई वजह
2 hrs agoबारिश हुई तो रात में 10.16 बजे शुरू हो सकता है 5वां टी-20 मुकाबला!
2 hrs agoIPL 2027 से गायब रहेंगे ये 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी
3 hrs ago'घमंडी और अकड़ू' थे विराट कोहली, डिविलियर्स का बड़ा खुलासा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines