IND vs WI Live Score: बेंगलुरु में बारिश के कारण टॉस में देरी, कवर्स से ढका मैदान, कब शुरू होगा मैच?

India vs West Indies Live Cricket Score and Updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला आज (17 अक्टूबर) बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय सयमानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…

India vs West Indies 5th T20I Live Score

भारत-वेस्टइंडीज के बीच 5वां टी20 मुकाबला आज (PIC Credit - News24)

IND vs WI 5th T20I Today Cricket Match Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला आज यानी शनिवार, 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय सयमानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर उतरेंगे. चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रनों से हराकर सीरीज 2-2 से बराबर कर दिया है. अब दोनों टीमों के पास सीरीज जीतने का मौका है और निर्णायक मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम सीरीज अपने नाम करेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

India vs West Indies 5th T20I: कब और कहां देखें लाइव?

भारत बनाम वेस्टइंडीज 5वें टी20 मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. भारतीय फैंस स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं लाइव मैच का आनंद ले सकते हैं. वहीं, आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके अलावा, डीडी स्पोर्ट्स पर भी इस मैच का लाइव टेलीकास्ट उपलब्ध होगा.

विज्ञापन

India vs WI 5th T20I: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितिश रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव.

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, रोस्टन चेज़, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ/मैथ्यू फोर्ड.

विज्ञापन

IND vs WI 5th T20I Cricket Match: मौसम और पिच का मिजाज

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है. छोटी बाउंड्री होने के कारण यहां खूब चौके-छक्के लगते हैं, जिससे गेंदबाजों के लिए मुश्किलें बढ़ जाती हैं. इस मैदान पर अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. इस मैदान पर अब तक खेले गए 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में से 4 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 5 मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है. वहीं, एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था.

वहीं, मौसम की बात करें तो इस निर्णायक मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मैच के दौरान मौसम खेल का मजा किरकिरा कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाम 6 बजे बारिश की संभावना करीब 49 फीसदी रहने का अनुमान है, जो रात 8 बजे तक घटकर 34 फीसदी हो सकती है. हालांकि, इसके बाद बारिश की आशंका तेजी से बढ़ने और 70 फीसदी से अधिक पहुंचने का अनुमान जताया गया है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है. बारिश के कारण मैच बाधित होने की स्थिति में लक्ष्य का पीछा करना फायदेमंद साबित हो सकता है.

विज्ञापन

IND vs West Indies 5th T20I: हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 35 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 22 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज को सिर्फ 12 मैचों में जीत मिली है. वहीं, दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है. बता दें कि, वेस्टइंडीज ने अभी तक भारत में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं जीती है.

मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…

LIVE UPDATES

IND vs WI Live Score: बेंगलुरू में और तेज हुई बारिश

बेंगलुरु से फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. बारिश और भी तेज हो गई है और फिलहाल बारिश के रुकने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है.

IND vs WI Live Score: 7:30 से ओवर्स कटने शुरू हो जाएंगे

ताजा अपडेट के मुताबिक, अब से 30 मिनट का समय बीत जाने के बाद ओवरों की कटौती शुरू हो जाएगी. रात 9:41 बजे तक मैच शुरू होता है तो 5-5 ओवर का खेल होगा. अगर बारिश इस समय तक भी नहीं रुकता है, तो मैच रद्द कर दिया जाएगा.

IND vs WI Live Score: कब शुरू होगा मैच?

बेंगलुरु में फिलहाल तेज बारिश हो रही है और मैदान पूरी तरह से कवर्स से ढका हुआ है. ताज अपडेट को मुताबिक, 50 प्रतिशत दर्शक स्टेडियम पहुंच चुके हैं, लेकिन बारिश के कारण अभी तक टॉस भी नहीं हो सका है. मैच शाम 7 बजे शुरू होने था, लेकिन अब बारिश के कारण देर से शुरू होगा.

IND vs WI Live Score: हर्षा भोगले ने दी खुशखबरी

मशहूर कमेंट्रेटर हर्षा भोगले ने बेंगलुरू के मौसम की ताजा अपडेट दी है और एक खुशखबरी भी सुनाई है. हर्षा ने लिखा है- "बेंगलुरु में ये हल्की बारिश हो रही है जो परेशान कर रही है. हम 35 मिनट का खेल फिर से खेल सकते हैं, इसलिए 7: 35 बजे तक कोई ओवर बर्बाद नहीं होगा. अच्छी बात ये है कि ये भारत का सबसे बेहतरीन जल निकासी वाला मैदान है, इसलिए बारिश रुकने के तुरंत बाद खेल शुरू हो सकता है."

IND vs WI Live Score: बारिश के कारण टॉस में देरी

भारत-वेस्टइंडीज 5वें टी20 मैच के लिए शाम 6:30 बजे टॉस होना था, लेकिन बेंगलुरु में तेज बारिश के कारण टॉस में देरी हो रही है. मैदान कवर्स से ढके हुए हैं और खिलाड़ी बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं. मैच 7 बजे से शुरू होना तय था, लेकिन बारिश के कारण यह अब देर से शुरू होगा.

IND vs WI Live Score: क्या है कट ऑफ टाइम?

बेंगलुरु में बारिश निर्णायक मुकाबले का मजा किरकिरा कर सकती है. अगर मैच रात के 10.16 बजे भी नहीं शुरू हुआ, तो रद्द करना पड़ सकता है. ऐसे में मुकाबला इससे पहले ही शुरू करना पड़ेगा. अगर इस टाइम पर मुकाबला शुरू हुआ, तो मैच सिर्फ 5-5 ओवर का ही होगा. बारिश के कारण अगर मुकाबला रद्द हुआ सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हो सकता है.

IND vs WI Live Score: बेंगलुरु में हो रही है बारिश

बेंगलुरु से फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है. बेंगलुरु में बारिश शुरू हो गई है और मैदान पर कवर अभी भी लगे हुए हैं. दोनों टीमों ने अभी तक वार्म-अप भी शुरू नहीं किया है. मौजूदा हालात को देखते हुए टॉस में देरी होना तय है.

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11

शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, रोस्टन चेज़, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ/मैथ्यू फोर्ड.

IND vs WI Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितिश रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव.

IND vs WI Live Score: वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे आज का मैच?

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को अभी तक इस सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला है. पिछले चारों मुकाबलों में अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की है. चौथे टी20 में भले ही भारत को हार मिली है, लेकिन सैमसन ने 56 रनों की तूफानी पारी खेली थी और 20 गेंदों अर्धशतक जड़ा था. ऐसे में इसकी संभावना बेहद कम है कि उन्हें बाहर करके टीम मैनेजमेंट वैभव सूर्यवंशी को मौका देगी.

IND vs WI Live Score: भुवनेश्वर कुमार को मिलेगी प्लेइंग 11 में जगह?

अर्शदीप सिंह चोट के कारण इस निर्णायक मुकाबले से बाहर हो गए हैं. अर्शदीप की जगह अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया है. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं क्या भुवी को प्लेइंग 11 में जगह मिलती है या नहीं.

IND vs WI Live Score: मैच पर बारिश का खतरा

भारत-वेस्टइंडीज के बीच होने वाले इस निर्णायक मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मैच के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मैच की शुरुआत के समय बेंगलुरू में 70 प्रतिशत बारिश होने की आंशका है. ऐसे में मैच शुरू होने में देरी हो सकती है. अगर लगातार बारिश होती है तो मैच रद्द भी हो सकता है.

IND vs WI Live Score: किसका पलड़ा भारी?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 35 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 22 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज को सिर्फ 12 मैचों में जीत मिली है. वहीं, दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है.

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज का फुल स्क्वॉड

शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरन हेटमायर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर.

IND vs WI Live Score: भारत का फुल स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर और भुवनेश्वर कुमार.

IND vs WI Live Score: भारत-वेस्टइंडीज के निर्णायक मुकाबला आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला आज (17 अक्टूबर) बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. फिलहाल सीरीज 2-2 से बराबरी पर है और दोनों टीमों के पास सीरीज जीतने का मौका है. वेस्टइंडीज की टीम भारत में पहली बार टी20 सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. मैच भारतीय सयमानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ