IND vs NZ ODI World Cup 2023: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का 21वां मुकाबला कल यानी 22 अक्टूबर को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला 2023 विश्व कप की दो सबसे सफल टीमों के बीच होने वाली है। इस मैच से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने बड़ा अपडेट दिया है। मुकाबले से एक दिन पहले लाथम के अपडेट ने कोहली की चिंता बढ़ा दी है। लाथम ने कहा कि भारत के खिलाफ दिग्गज गेंदबाज चोट से उबरकर वापसी के लिए तैयार है। कोहली का इस गेंदबाज के समक्ष रिकॉर्ड बेहद ही खराब है।
कोहली के आंकड़े खराब
न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने पुष्टि की है कि टिम साउदी भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट विश्व कप मुकाबले में चयन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। टिम साउदी की भारत के खिलाफ वापसी हो सकती है। ऐसे में यह विराट कोहली के लिए चिंता का विषय है। कोहली का साउदी की गेंदाबजी के सामने रिकॉर्ड बेहद ही खराब है। कोहली और साउदी वनडे क्रिकेट में अभी तक 6 बार आमने-सामने हुए हैं और हर बार साउदी ने ही कोहली का विकेट चटकाया है। इससे साफ है कि अगर टिम साउदी की भारत के खिलाफ वापसी होती है, तो किंग कोहली के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: सावधान टीम इंडिया! धर्मशाला में न्यूजीलैंड से कभी नहीं जीता है भारत, देखें इस मैदान का Record
11 बार आउट हो चुका है किंग
वनडे क्रिकेट के अलावा कोहली और साउदी टी-20, टेस्ट और आईपीएल में भी आमने-सामने आ चुके हैं। हर फॉर्मेट में साउदी ने कोहली का विकेट चटकाया है। साउदी और विराट 4 टेस्ट मैचों में आमने-सामने हुए हैं, साउदी ने इनमें से 3 बार कोहली को आउट किया है। वहीं, 3 टी-20 मैचों में साउदी ने कोहली को एक बार आउट किया है। वहीं, आईपीएल में भी दोनों 7 बार आमने-सामने हो चुके हैं, यहां भी साउदी ने एक बार कोहली को आउट किया है। साउदी किसी भी फॉर्मेट में कोहली के विकेट से अछूता नहीं है। साउदी ने कुल मिलाकर कोहली को 11 बार आउट किया है। ऐसे में अगर साउदी की वापसी होती है, तो कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ संभलकर खेलने की जरूरत है।
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 mins agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
18 mins agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
1 hr agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
2 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
3 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
4 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका, रोहित शर्मा भी लौटे पवेलियन
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines