हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं रोहित शर्मा, सचिन-विराट के क्लब में होंगे शामिल

IND vs NZ: टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों के लिए न्यूजीलैंड का दौरा बहुत ही अहम होने वाला है. जिसमें पूर्व कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल होने वाली है. रोहित को इस सीरीज में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

विज्ञापन
Rohit Sharma न्यूजीलैंड के खिलाफ बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड (Pic Credit- ANI)

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम अब न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने वाली है. जहां पर टीम 5 टी-20, पांच वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने वाली है. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों को ध्यान में रखे, तो वनडे सीरीज बहुत ही अहम होने वाली है. इस वनडे सीरीज में सभी खिलाड़ियों को खुद को साबित करना होगा. खासकर पूर्व कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन होगा. अगर वो ऐसा करते हैं, तो एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. इसी के साथ वो सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे. 

रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड 

टीम इंडिया के सुपरस्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा. आज तक टीम इंडिया के सिर्फ 3 ही बल्लेबाज ऐसे रहे हैं. जिन्होंने सेना देशों में वनडे शतक जड़ा है. जिसमें दिग्गज विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और शिखर धवन का नाम ही शामिल है. इस लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम अब तक नहीं है. रोहित शर्मा ने इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में वनडे शतक जड़ा है. लेकिन न्यूजीलैंड में वो अब तक ऐसा नहीं कर सके हैं 

अगर आने वाली वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के बल्ले से एक भी शतक देखने को मिलता है, तो वो ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. रोहित के पास इस बड़े रिकॉर्ड को बनाने के लिए कुल 5 वनडे मैच है. मौजूदा समय में रोहित बहुत ही शानदार लय में नजर आ रहे हैं. वहीं न्यूजीलैंड की गेंदबाजी भी पहले से थोड़ा कमजोर नजर आ रही है. हाल के समय में न्यूजीलैंड की पिच भी वनडे में बल्लेबाजों को सपोर्ट करती हुई नजर आई है. ये बात भी हिटमैन के पक्ष में ही जा रहा है. 

विज्ञापन

लगातार रन बना रहे हैं रोहित शर्मा  

हिटमैन ने पिछली 4 वनडे पारियों में 2 शानदार शतक जड़े हैं. इसके अलावा उन्होंने एक बार 92 रन भी बनाए हैं. इस मुकाबले में वो 8 रनों से चूक गए, नहीं तो पिछली 4 पारियों में 3 शतक उनके नाम होते. ऐसे में इसी फॉर्म को रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ भी जारी रखना चाहेंगे. जिससे वो अपने आलोचकों को करारा जवाब देकर खुद को साबित करना चाहेंगे. अगर इस सीरीज में भी हिटमैन रनों की बारिश करते हैं, तो उनकी जगह दोबारा पक्की हो जाएगी.  

ये भी पढ़ें: क्रुणाल पांड्या की होगी टीम इंडिया में वापसी? पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने चयनकर्ताओं से की मांग

विज्ञापन

रोहित के बल्ले से अगर ऐसे ही रन आए, तो टीम इंडिया भी न्यूजीलैंड को आसानी से हरा सकती है. अगर इस सीरीज में रोहित ने अच्छा प्रदर्शन कर दिया, तो उनकी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में जगह भी पक्की हो जाएगी. इस सीरीज के बाद टीम इंडिया आईपीएल से पहले सिर्फ 6 वनडे ही और खेलने वाली है. जो श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला जाएगा. ऐसे में रोहित भी इस सीरीज में धमाल मचाने को तैयार होंगे. 

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर होगी नजरें, करना होगा अच्छा प्रदर्शन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola