हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: पांचवें T20I में भारत की हार पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबला हैमिल्टन में खेला गया. न्यूजीलैंड ने मुकाबले में सात विकेट से जीत हासिल की. हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि टीम की फील्डिंग और गेंदबाजी काफी खराब रही.

विज्ञापन
हार के बाद आया अय्यर का बयान (Photo: ANI)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खत्म हो गई है. टीम इंडिया ने 3-2 से सीरीज अपने नाम की. भारतीय टीम को पांचवें और अंतिम मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. भारत ने पहले खेलते हुए 191 रन बनाए थे. कीवी टीम ने 18 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों शानदार रही. खैर हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी बात रखी. उन्होंने कुछ बड़ी चीजों को हार के लिए जिम्मेदार ठहराया.

‘बल्लेबाजी के लिए विकेट आसान नहीं था’

श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद ब्रॉडकास्टर से बात की. उन्होंने साफ कहा कि पिच पर बल्लेबाजी करना बिल्कुल आसान नहीं था. अय्यर ने कहा, “ये मुकाबला काफी करीबी था. मिडिल ओवर्स में हमें अच्छी शुरुआत मिली थी. इसे देखते हुए हम और बेहतर कर सकते थे. हमने लगातार विकेट गंवा दिए और ये चीज अच्छी नहीं रही. पिच बल्लेबाजी के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं थी. हार्ड लेंथ पर खेलना काफी मुश्किल था. मुझे लगता है कि 191 का स्कोर बढ़िया था.”

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर अफगानिस्तान बना चैंपियन, हांगकांग सुपर सिक्सेस के फाइनल में दर्ज की शानदार जीत

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया जिम्मेदार?

श्रेयस अय्यर ने कहा कि मैच में भारत की बॉलिंग और फील्डिंग काफी खराब रही. उन्होंने इसे स्वीकार करते हुए कहा, “हमारी फील्डिंग और गेंदबाजी अच्छी हो सकती थी. दोनों चीजें काफी खराब रही. हमारे पास सीखने का काफी बढ़िया अनुभव रहा. शुरुआती तीनों मैचों में हमने बढ़िया काम किया. आखिरी दो मैचों में हम प्रयोग करना चाहते थे. हमें खुद को भी चुनौती देनी थी. विदेश में खेलते वक्त कई तरह की चुनौतियों का सामना करना होता है. हमें फील्डिंग पर ध्यान देने की जरूरत है. यहां की परिस्थिति में खेलना बिल्कुल भी आसान नहीं है. तेज रोशनी और साफ आसमान, ऐसी स्थिति भारत में नहीं मिलती है.”

7 विकेट से हारा भारत

टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन एक बार फिर फ्लॉप हुए. भारत ने 19 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे. वहां से ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला. दोनों ने शानदार अर्धशतक लगाया. दोनों के बीच 93 रनों की अहम साझेदारी हुई. ईशान ने 32 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली. उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के जड़े. अय्यर ने भी 23 गेंदों में 50 रन ठोके. अंत में नमन धीर ने 33 रन और नीतीश ने 22 रन बनाकर टीम को 191 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. न्यूजीलैंड की टीम ने 18 ओवर में ही 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली. न्यूजीलैंड की ओर से सीफर्ट ने सबसे ज्यादा 93 रनों की पारी खेली. वहीं ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 65 रन बनाए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 T20I छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola