---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs NZ 2nd ODI Highlights: टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े डेरिल मिचेल, दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से मारी बाजी

India vs New Zealand 2nd ODI Highlights: न्यूजीलैंड ने निरंजन शाह स्टेडियम खंडेरी राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया को 7 विकेट से हराया. भारतीय टीम से मिले 285 रनों के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने हंसते-खेलते हुए सिर्फ 3 विकेट खोकर 47.3 ओवर में हासिल कर लिया.

Author Written By: Aditya Updated: Jan 14, 2026 21:36
IND vs NZ 2nd ODI

IND vs NZ 2nd ODI Highlights: न्यूजीलैंड ने निरंजन शाह स्टेडियम खंडेरी राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया को 7 विकेट से हराया. भारतीय टीम से मिले 285 रनों के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने हंसते-खेलते हुए सिर्फ 3 विकेट खोकर 47.3 ओवर में हासिल कर लिया.

कीवी टीम की ओर से डेरिल मिचेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 117 गेंदों पर 131 रनों की लाजवाब पारी खेली. वहीं, विल यंग ने भी 98 गेंदों में 87 रन जड़े. इन दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी जमाई और मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर डाला.

---विज्ञापन---

इससे पहले भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 284 रन लगाए. टीम की तरफ से केएल राहुल ने शानदार बैटिंग करते हुए 92 गेंदों पर 112 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने 56 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से क्रिस्टियन क्लार्क ने 3 विकेट अपने नाम किए.

---विज्ञापन---
21:29 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI LIVE: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से मारा मैदान

डेरिल मिचेल के बल्ले से निकले चौके के साथ ही न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे मैच को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया है. इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने सीरीज को 1-1 से बराबर भी कर दिया है. डेरिल मिचेल आज भारतीय टीम पर अकेले ही भारी पड़े और वह 131 रन बनाकर नाबाद रहे.

21:19 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI LIVE: जीत के बेहद करीब न्यूजीलैंड

46 ओवर का खेल हो चुका है और न्यूजीलैंड जीत के बेहद करीब पहुंच चुकी है. डेरिल मिचेल शतक लगाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. 268 रन स्कोर बोर्ड पर लग चुके हैं और जीत अब न्यूजीलैंड से सिर्फ 17 रन दूर है.

20:55 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI LIVE:डेरिल मिचेल का शतक पूरा

96 गेंदों में 7 चौके और 2 सिक्स की मदद से डेरिल मिचेल ने अपना शतक पूरा कर लिया है. मिचेल की इस पारी ने मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर डाला है.

20:53 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI LIVE: भारत के हाथ से फिसल रही जीत

41 ओवर का खेल हो चुका है और न्यूजीलैंड के स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 232 रन लग चुके हैं. डेरिल मिचेल 99 पर पहुंच गए हैं और उनका साथ ग्लेन फिलिप्स 10 रन बनाकर दे रहे हैं.

20:37 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI LIVE: विल यंग आउट

कुलदीप की गूगली में आखिरकार विल यंग फंस गए हैं. यंग 87 रन बनाकर चलते बने हैं. न्यूजीलैंड ने अपना तीसरा विकेट 208 रनों के स्कोर पर गंवाया है.

20:25 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI LIVE: मिचेल-यंग के बीच 150 रनों की साझेदारी पूरी

डेरिल मिचेल और विल यंग के बीच अब 150 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है. न्यूजीलैंड पूरी तरह से इस मैच में हावी है. भारतीय टीम के हाथ से जीत धीरे-धीरे फिसल रही है. मिचेल 80 और यंग 84 रन बनाकर खेल रहे हैं.

20:03 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI LIVE: मिचेल-यंग बने सिरदर्द

डेरिल मिचेल और विल यंग की जोड़ी के आगे भारतीय बॉलर्स पूरी तरह से बेबस दिखाई दे रहे हैं. 31 ओवर में न्यूजीलैंड ने 157 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं. यह साझेदारी 111 रनों की हो चली है. भारत को अगर सीरीज आज ही मुट्ठी में करनी है, तो एक विकेट जल्द से जल्द निकालना होगा.

19:50 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI LIVE: विल यंग का अर्धशतक पूरा

डेरिल मिचेल के बाद विल यंग ने भी 68 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. लंबे समय बाद यंग के बल्ले से इस फॉर्मेट में फिफ्टी आई है. हालांकि, न्यूजीलैंड के लिहाज से यंग एकदम सही समय पर फॉर्म में लौटे हैं.

19:46 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI LIVE: डेरिल मिचेल का अर्धशतक पूरा

52 गेंदों में डेरिल मिचेल ने इस सीरीज का लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा कर लिया है. मिचेल भारतीय टीम के लिए बड़ा सिरदर्द बनते दिख रहे हैं. न्यूजीलैंड के स्कोर बोर्ड पर भी 126 रन लग चुके हैं. विल यंग भी 45 पर पहुंच गए हैं.

19:33 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI LIVE: 24 ओवर बाद न्यूजीलैंड 112/2

विल यंग और डेरिल मिचेल के बीच 66 रनों की पार्टनरशिप पूरी हो चुकी है. दोनों ही बल्लेबाज अब क्रीज पर सेट दिखाई दे रहे हैं. भारतीय टीम को यहां से एक विकेट जल्द से जल्द निकालना होगा.

19:21 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI LIVE: 20 ओवर बाद न्यूजीलैंड 82/2

20 ओवर के बाद न्यूजीलैंड के स्कोर बोर्ड पर 82 रन लग चुके हैं. विल यंग और डेरिल मिचेल टीम की पारी को संवारने में जुटे हुए हैं. भारतीय बॉलर्स ने अब तक पूरी तरह से दबाव बनाए रखा है.

19:05 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI LIVE: 16 ओवर बाद न्यूजीलैंड 69/2

16 ओवर का खेल हो चुका है और न्यूजीलैंड के स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 69 रन लगे हैं. विल यंग 26 और डेरिल मिचेल 13 रन बनाकर खेल रहे हैं.

18:51 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI LIVE:निकोल्स चले पवेलियन

हेनरी निकोल्स को 10 रनों के स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखा दी है. न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लग चुका है.

18:40 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI LIVE: दबाव में यंग-निकोल्स

11 ओवर का खेल हो चुका है और न्यूजीलैंड के स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 40 रन लगे हैं. विल यंग और निकोल्स पूरी तरह से संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे हैं. 24 गेंदें खेलकर यंग ने 12 रन बनाए हैं, तो निकोल्स ने 9 रन बनाने के लिए 21 गेंदें खेल ली हैं.

18:26 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI LIVE: 8 ओवर बाद न्यूजीलैंड 26/1

8 ओवर का खेल हो चुका है और न्यूजीलैंड के स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर सिर्फ 26 रन लगे हैं. हर्षित राणा ने मेडन ओवर डाला है. हेनरी निकोल्स और विल यंग की जोड़ी दबाव में दिख रही है.

18:12 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI Live: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका

न्यूजीलैंड की टीम ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है. हर्षित राणा ने डेवोन कॉन्वे को 16 रनों पर क्लीन बोल्ड करके टीम इंडिया का खाता खोल दिया है. कीवी टीम ने 5.2 ओवरों में 1 विकेट गंवाकर 22 रन बना लिए हैं.

17:48 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI Live: न्यूजीलैंड की पारी हुई शुरू

न्यूजीलैंड की टीम 285 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है. जहां पर हेनरी निकोल्स और डेवोन कॉन्वे सलामी बल्लेबाज करने उतरे हैं. वहीं मोहम्मद सिराज भारत के लिए पहला ओवर डाल रहे हैं.

17:10 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI Live: टीम इंडिया ने खड़ा किया 284 रनों का स्कोर

केएल राहुल की शानदार शतकीय पारी के दम पर टीम इंडिया ने 50 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 284 रन बनाए हैं. अब टीम इंडिया के गेंदबाजों को मैच जीतने के लिए शानदार प्रदर्शन करना होगा. न्यूजीलैंड के लिए क्रिस्टियन क्लार्क ने 3 विकेट हासिल किए.

17:04 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI Live: केएल राहुल ने जड़ा शतक

विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 87 गेंदों में शतक जड़ा है. जिसके कारण ही टीम इंडिया सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी है.

16:57 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI Live: एक बार फिर लड़खड़ाई टीम इंडिया की पारी

टीम इंडिया की पारी एक बार फिर से लड़खड़ा गई है. नीतीश कुमार रेड्डी के बाद हर्षित राणा भी फेल हो गए. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 48 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 258 रन ही बनाए हैं. राणा ने सिर्फ 2 रन ही बनाए

16:51 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI Live: टीम इंडिया को लगा छठा झटका

भारतीय टीम को छठा झटका लगा है. नीतीश कुमार रेड्डी सिर्फ 20 रन बनाकर जकारी फाउल्केस का शिकार बने हैं. जिसके साथ ही टीम इंडिया ने 47 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 255 रन बनाए हैं.

16:43 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI Live: केएल राहुल को जड़ना होगा शतक

विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में उन्हें अब शतकीय पारी खेलनी होगी. टीम इंडिया ने 45 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 239 रन बनाए हैं.

16:23 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI Live: केएल राहुल ने जड़ा अर्धशतक

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने मुश्किल समय में बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा है. जिसके कारण ही टीम इंडिया अभी भी मैच में बनी हुई है. अब राहुल को अंत तक टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी करनी होगी.

16:16 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI Live: टीम इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन

भारतीय टीम ने रवींद्र जडेजा के रूप में 5वां विकेट गंवा दिया है. कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने जडेजा को 27 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. जिसके साथ ही टीम इंडिया ने 39 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 191 रन बनाए हैं.

15:54 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI Live: राहुल-जडेजा ने संभाली भारतीय पारी

टीम इंडिया विराट कोहली का विकेट गंवाकर मुश्किल में थी. उस समय से अब तक रवींद्र जडेजा और केएल राहुल ने टीम इंडिया की पारी को संभाला है. दोनों को ही बड़ी पारी खेलकर टीम इंडिया को 300 के पार पहुंचाना होगा.

15:14 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI Live: टीम इंडिया को लगा सबसे बड़ा झटका

लगातार रनों की बारिश कर रहे विराट कोहली लगातार 5 पारियों के बाद फेल हो गए हैं. किंग कोहली 23 रन बनाकर क्रिस्टियन क्लार्क की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए हैं. जिसके कारण टीम इंडिया ने 24 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 120 रन ही बनाए हैं.

15:04 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI Live: टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका

भारतीय टीम ने अब तीसरा विकेट गंवा दिया है. उपकप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ 8 रन बनाकर क्रिस्टियन क्लार्क का शिकार बन गए. क्लार्क ने इससे पहले रोहित शर्मा को भी पवेलियन भेजा था. टीम इंडिया ने 21.4 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर 116 रन बनाए हैं.

14:44 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI Live: टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका

भारतीय टीम को राजकोट वनडे में दूसरा झटका लगा है. अर्धशतक पूरा करने के बाद कप्तान शुभमन गिल 56 रन बनाकर काइल जैमीसन का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 16.5 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 99 रन बनाए हैं.

14:37 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI Live: कप्तान शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने दूसरे वनडे मैच में भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा है. गिल 47 गेंदों में 51 रन बनाकर खेल रहे हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 15 ओवरों में 1 विकेट गंवाकर 87 रन बनाए हैं.

14:27 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI Live: रोहित शर्मा नहीं खेल सके बड़ी पारी

पहले वनडे मैच की तरह रोहित शर्मा को दूसरे वनडे मैच में भी शानदार शुरुआत मिली. हालांकि उसे वो बड़ी पारी नहीं बदल सके. रोहित सिर्फ 24 रन बनाकर क्रिस्टियन क्लार्क का शिकार बने. टीम इंडिया ने 13 ओवरों में 1 विकेट गंवाकर 79 रन बना लिए हैं.

14:18 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI Live: पावरप्ले में रोहित-गिल का चला जादू

टीम इंडिया ने पावरप्ले को अपने नाम कर लिया है. पहले 10 ओवर में टीम इंडिया ने बिना विकेट गंवाए 57 रन बना लिए हैं. रोहित जहां 21 रन तो वहीं शुभमन गिल 31 रन बनाकर खेल रहे हैं. गेंदबाजी के दौरान कीवी टीम दबाव में नजर आ रही हैं.

13:55 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI Live: टीम इंडिया को मिली धीमी शुरुआत

भारतीय टीम को दूसरे वनडे मैच में बहुत ही धीमी शुरुआत मिली है. पहले 5 ओवर में सिर्फ 10 रन बने हैं. हालांकि टीम इंडिया ने इस दौरान कोई विकेट नहीं गंवाया है. रोहित शर्मा और शुभमन गिल संभल कर खेल रहे हैं.

13:31 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI Live: टीम इंडिया की पारी हुई शुरू

राजकोट वनडे मैच में टीम इंडिया की पारी शुरू हो गई है. रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल टीम इंडिया के लिए मैदा पर उतरे हैं. वहीं न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमीसन पहला ओवर फेंक रहे हैं.

13:21 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI Live: नीतीश रेड्डी का खत्म हुआ इंतजार

लगातार अपनी बारी का इंतजार कर रहे नीतीश कुमार रेड्डी को आखिरकार मौका मिला है. सुंदर की जगह प्लेइंग 11 में रेड्डी नजर आ रहे हैं. रेड्डी अब गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन करके खुद को साबित करना चाहेंगे.

13:07 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI Live: न्यूजीलैंड टीम की प्लेइंग 11

डेवॉन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकारी फाउल्केस, जेडन लेनोक्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन.

13:04 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI Live: टीम इंडिया की प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.  

13:03 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI Live: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. ऐसे में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव हुआ है.

12:43 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI Live: क्या नीतीश कुमार रेड्डी का खत्म होगा इंतजार?

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी टीम का लगातार हिस्सा रहे हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल पा रही है. ऐसे में क्या सुंदर की गैरमौजूदगी में रेड्डी को मौका मिल सकता है.

12:16 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI Live: क्या आज होगा आयुष बदोनी का डेब्यू?

इंजरी के कारण वॉशिंगटन सुंदर सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में आयुष बदोनी की एंट्री हुई है. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या उन्हें आज कप्तान गिल और कोच गंभीर प्लेइंग 11 में मौका देंगे या नहीं? फिलहाल ऐसा करना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है.

11:46 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI Live: श्रेयस अय्यर बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर इस मुकाबले में 34 रन बनाकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. सूर्या के पास सबसे तेज 3 हजार वनडे रन बनाने का मौका है. हालांकि उसके लिए उन्हें मुकाबले में बड़ी पारी खेलनी होगी.

यहां पढ़ें पूरी खबर:धवन-कोहली के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने की दहलीज पर श्रेयस अय्यर, 34 रन बनाते ही नाम जुड़ेगी बड़ी उपलब्धि

11:28 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI Live: क्या दूसरे वनडे में टीम इंडिया की हार है पक्की?

टीम इंडिया का राजकोट में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. इस मैदान पर भारत ने कुल 4 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें से सिर्फ 1 मैच ही भारत जीता है. बाकी के 3 मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में इस रिकॉर्ड को अब कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर सुधारना चाहेंगे.

11:02 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI Live: मोहम्मद सिराज पर होगी फैंस की नजरें

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था. जिसे वो इस मुकाबले में भी जारी रखना चाहेंगे. जिससे वो टेस्ट की तरह ही वनडे टीम में भी अपनी जगह पक्की कर सके.

10:39 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI Live: रोहित शर्मा आज खेल सकते हैं बड़ी पारी

हिटमैन पिछले मैच में अच्छी शुरुआत के बाद भी बड़ी पारी नहीं खेल सके थे. उस कसर को आज राजकोट में रोहित शर्मा खत्म करना चाहेंगे. राजकोट की पिच पर अच्छी बाउंस होती है, ऐसे में रोहित के पास पुल शॉट्स की लाइन लगाने का मौका है.

10:17 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI Live: रवींद्र जडेजा होगा अब टेस्ट

अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा वनडे में कमबैक के बाद कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. पिछले मुकाबले में भी उन्होंने बहुत ज्यादा निराश किया था. ऐसे में वो राजकोट में अच्छा प्रदर्शन करके खुद को साबित करना चाहेंगे.

09:57 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI Live: विराट कोहली क्या आज जड़ेंगे शतक?

टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली पहले वनडे मैच में 93 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. इस मुकाबले में वो शतक जड़ना चाहेंगे. पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार हैं, ऐसे में फॉर्म में चल रहे कोहली के लिए बल्लेबाजी और आसान हो जाएगी. फैंस उन्हें हर मुकाबले में बड़ी पारी खेलते हुए देखना चाहते हैं.

09:34 (IST) 14 Jan 2026
IND vs NZ 2nd ODI Live: फॉर्म में चल रहे हैं भारतीय बल्लेबाज

भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने पहले मुकाबले में अच्छी पारियां खेली थी. विराट कोहली लगातार 5 वनडे मैचों में अर्धशतक जड़ चुके हैं. वहीं रोहित शर्मा भी लगातार रन बनाते हुए नजर आ रहे हैं. कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर के बल्ले से भी अब रन आ चुके हैं.

First published on: Jan 14, 2026 09:30 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.