IND vs NZ: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने जिस अंदाज में अब तक आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खेला था. उसके कारण टीम में उनकी जगह पर ही सवाल खड़े होने लगे थे. हालांकि भारतीय टीम मैनेजमेंट ने उसके बाद भी उन्हें बैक किया. जिसका फायदा फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को मिला है. फाइनल में अभिषेक ने संजू सैमसन के साथ मिलकर तूफानी अंदाज में खेला. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 255 रन ठोक दिए.
अभिषेक शर्मा ने किया कमाल का प्रदर्शन
लगातार फेल हो रहे अभिषेक शर्मा ने फाइनल मुकाबले में शानदार कमबैक किया और 21 गेंदों में 52 रनों की शानदार पारी खेली. 247.62 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा ने 6 चौके और 3 लंबे-लंबे छक्के जड़े. कुछ ऐसा ही टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भी हुआ था. पूरे टूर्नामेंट में विराट कोहली के बल्ले से रन नहीं आए थे, लेकिन फाइनल मुकाबले में विराट कोहली के बल्ले से 76 रन आए थे. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले को अपने नाम कर लिया था. कोहली के कारनामे को अब अभिषेक शर्मा ने भी दोहरा दिया है. जिसके कारण ही उनके आलोचकों को करारा जवाब मिल गया है. भारतीय टीम मैनेजमेंट के भरोसे पर अभिषेक आखिरकार खरे उतरे हैं.
A STANDING OVATION FOR ABHISHEK SHARMA IN NARENDRA MODI STADIUM 🥶 pic.twitter.com/HNKMuCvNYr
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 8, 2026
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: संजू सैमसन ने तोड़ दिया विराट कोहली का महारिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
टीम इंडिया ने खड़ा किया पहाड़ जैसा स्कोर
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को बहुत ही अच्छी शुरुआत मिली. अभिषेक शर्मा का साथ देते हुए संजू सैमसन ने भी ताबड़तोड़ पारी खेली और 46 गेंदों में 89 रन बनाए. इसके अलावा ईशान किशन ने भी 25 गेंदों में 54 रनों तूफानी पारी खेली. अंत में शिवम दुबे ने भी 8 गेंदों में नाबाद 26 रन ठोक दिए. जिसके कारण ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल के बाद फाइनल में 250 रनों का आंकड़ा पार कर लिया. गेंदबाजी में भी टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन किया है.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: फाइनल में रोहित-धोनी ने फिर लूट ली महफिल, ट्रॉफी के साथ नजर आए दोनों भारतीय दिग्गज










