Who is Lee Fortis: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच ओवल में देखने को मिलेगा। इसके लिए टीम इंडिया तैयारी कर रही है। इसी बीच हेड कोच गौतम गंभीर की ओवल पिच के क्यूरेटर के साथ लड़ाई हो गई। दोनों के बीच बहस हुई और अब यह वीडियो बहुत वायरल हो रही है। कई लोगों के मन में सवाल है कि यह पिच क्यूरेटर कौन हैं। असल में उनका नाम ली फोर्टिस है और खबरों के अनुसार वो गंभीर के खिलाफ शिकायत करने की धमकी दे चुके हैं।
गौतम गंभीर के साथ हुई ली फोर्टिस की बहस
भारतीय टीम ओवल में अभ्यास कर रही है। इसी के बीच का एक वीडियो सामने आया है। इसमें गौतम गंभीर ग्राउंड स्टाफ से खुश नजर नहीं आ रहे हैं। उनकी पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस से बहस भी देखने को मिली। उनके बीच मामले को शांत कराने के लिए भारतीय बैटिंग कोच सुधांशु कोटक नजर आए। खबरों के अनुसार गंभीर ने इसी बीच फोर्टिस को उंगली दिखाकर यह भी बोला कि जिसके पास जाकर शिकायत करनी है, वो कर सकते हैं।
कौन हैं गौतम गंभीर से ‘पंगा’ लेने वाले ली फोर्टिस?
ली फोर्टिस 2012 से द किया ओवल ग्राउंड के हेड ग्राउंड्समैन हैं। वो अंतर्राष्ट्रीय और घेरलू मैचों की पिच की तैयारी में अहम किरदार निभाते हैं। फोर्टिस को अपनी पिच के लिए खिताब भी मिल चुका है। दरअसल, उन्हें 2012, 2022, 2023 और 2024 में मल्टी डे पिच के लिए बर्नार्ड फ्लैक मेमोरियल ट्रॉफी मिल चुकी है। इससे पता चलता है कि इंग्लैंड के चुनौतीपूर्ण मौसम में भी फोर्टिस शानदार क्वालिटी की पिच बनाते हैं। ली को ECB और सरे CCC द्वारा काफी सम्मान दिया जाता है। उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ओवल में हुए WTC फाइनल की पिच भी बनाई।
भारतीय महिला टीम के साथ भी हो चुका है विवाद
दैनिक जागरण के मुताबिक, ली फोर्टिस की इससे पहले भारतीय महिला टीम के साथ एक मैच के दौरान भी पिच को लेकर बहस हो चुकी है। महमान टीमों के खिलाफ ली का व्यवहार कुछ खास नहीं रहा है और यह चीज गंभीर के साथ हुई हालिया बहस से पता चलती है। यह भारतीय टीम के साथ दूसरा मामला है।
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
28 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
45 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines