IND vs ENG: केनिंग्टन ओवल में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। जहां पर इंग्लिश टीम को बड़ा झटका लगा है। इंजरी के कारण कप्तान बेन स्टोक्स आखिरी मुकाबले में खेलते हुए नहीं नजर आएंगे। वहीं जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन और ब्रायडन कार्स वर्कलोड प्रेशर के कारण आखिरी मुकाबला नहीं खेलेंगे। ओवल टेस्ट से एक दिन पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंग्लिश टीम के नियमित टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स एक बात को लेकर अपने ही क्रिकेट बोर्ड से नाराज दिखे।
बेन स्टोक्स को इस बात पर आया गुस्सा
चौथे और पांचवें टेस्ट मैच के बीच सिर्फ 3 दिनों का ही गैप था। जिसके कारण ही जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन और ब्रायडन कार्स को पूरी तरह से आराम नहीं मिल सका। जिसके कारण ही प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शेड्यूल को लेकर बेन स्टोक्स ने शिकायत के लहजे में कहा, ‘मैचों के बीच 4-5 दिन का अंतराल हो सकता था, दो मैचों में 8-9 दिन का ब्रेक था, और दो मैचों में कम। यह दोनों टीमों के लिए मुश्किल रहा है।’ इस तरह से शेड्यूल के कारण ही जसप्रीत बुमराह भी आखिरी टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं। टीम इंडिया पर भी इसका असर पड़ सकता है।
मैनचेस्टर में हुए विवाद पर बोले स्टोक्स
पिछले मुकाबले में हाथ मिलाने को लेकर मैच के अंत में विवाद हो गया था। जिस पर सवाल पूछे जाने पर कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा, ‘जडेजा और वाशिंगटन ने खेल को उस मुकाम तक पहुँचाने के लिए वाकई शानदार खेल दिखाया। यह समझ में आता है कि वे शतक क्यों चाहते थे। हम आगे बढ़ चुके हैं और उम्मीद करते हैं कि भारत उन 20 मिनटों से आगे बढ़ेगा, यह एक शानदार सीरीज रही है।’
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: बेन स्टोक्स से हर मामले में आगे निकले रवींद्र जडेजा, आंकड़े देखकर रह जाएंगे हैरान
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
20 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines