IND vs ENG: लीड्स में शतक जड़कर यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड दौरे पर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी की शुरुआत की थी। जिसके बाद उम्मीद थी कि वो इस सीरीज में बल्ले से रनों की बारिश करेंगे। हालांकि ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। जायसवाल बार-बार एक ही गलती दोहराते हुए नजर आ रहे थे। केनिंग्टन ओवल की दूसरी पारी में जायसवाल ने अपने खेल में बड़ा बदलाव किया और इंग्लिश टीम के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। यशस्वी के इस बदलाव के पीछे की कहानी अब बाहर आ गई है।
यशस्वी जायसवाल ने किया बड़ा बदलाव
लगातार स्लिप में कैच थमाकर पवेलियन लौट रहे यशस्वी जायसवाल ने ओवल की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान अपना स्टांस बदला। पहले मिडिल स्टंप से जायसवाल गार्ड ले रहे थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने लेग स्टंप से अपना गार्ड लिया। जिसके कारण ही उन्हें खुलकर खेलने में आसानी हुई। जायसवाल पहली ही गेंद से आक्रामक नजर आए। जिसके कारण इंग्लिश गेंदबाज दबाव में नजर आए। ऑफ साइड में जायसवाल लगातार रन बनाते हुए दिखाई दिए। जिसके कारण कप्तान ओली पोप को बार-बार फील्ड में बदलाव करना पड़ा। जिसके कारण ही जायसवाल ने 118 रनों की शानदार पारी खेली।
लगातार खुद को बेहतर कर रहे हैं जायसवाल
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल ने 5 मैचों की 10 पारियों में 41.10 की औसत से 411 रन बनाए हैं। जिसमें 2 शतक और 1 अर्धशतक भी शामिल रहा है। औसत प्रदर्शन करने के बाद भी जायसवाल इस सीरीज में बहुत आलोचना का शिकार हो गए हैं। पहले टेस्ट मैच में जायसवाल ने 4 कैच छोड़े थे। जिसके कारण टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। अब फील्डिंग में भी जायसवाल बहुत ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। जिसका असर मैदान पर भी देखने को मिल रहा है।
ये भी पढ़ें: PCB ने ही छोड़ा पाकिस्तान टीम का साथ! टीम इंडिया से बेइज्जत होने के बाद पड़ोसी मुल्क ने उठाया बड़ा कदम
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines