हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: प्रेस कॉन्फ्रेंस में आया पत्नी का कॉल, मजाकिया अंदाज में बुमराह ने फोन उठाने से किया इंकार 

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन के बाद बुमराह प्रेस कॉन्फ्रेंस में थे। जहां पर उन्होंने अपने अंदाज से सभी का दिल जीत लिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार की पत्नी का कॉल आ गया, लेकिन मजाकिया अंदाज में जसप्रीत बुमराह ने फोन उठाने से ही इंकार कर दिया।

विज्ञापन
Jasprit Bumrah

IND vs ENG: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मैदान पर अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। हालांकि बुमराह भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अलग अंदाज में नजर आते हैं। लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन के बाद बुमराह प्रेस कॉन्फ्रेंस में थे। जहां पर उन्होंने अपने अंदाज से सभी का दिल जीत लिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार की पत्नी का कॉल आ गया, लेकिन मजाकिया अंदाज में जसप्रीत बुमराह ने फोन उठाने से ही इंकार कर दिया।

बुमराह ने फोन उठाने से किया इनकार 

लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए थे। वहां पर जब वो दिग्गज सचिन तेंदुलकर के लिए बात कर रहे थे, उस समय किसी पत्रकार के फोन पर कॉल आया। जिसको देख कर बुमराह ने कहा, ‘किसी के पत्नी का कॉल आ रहा है, लेकिन मैं कॉल पिक नहीं करूंगा। मैंने इसे ऐसे ही छोड़ दिया है।’ इतना बोलने के बाद बुमराह हंसने लगे तो बाकी सभी पत्रकार भी हंसते हुए नजर आएं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जसप्रीत बुमराह के इस मजाकिया अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बेटे को बताएंगे अपनी उपलब्धि

जसप्रीत बुमराह ने इस मुकाबले में 74 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किया है। इसी के साथ बुमराह ने लॉर्ड्स के ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम दर्ज कर लिया है। जिसके बारे में सवाल पूछे जाने पर जसप्रीत बुमराह ने कह, ‘ऑनर्स बोर्ड में शामिल होना अच्छा है। अपने बेटे को इसके बारे में बताना अच्छा रहेगा।’ इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में बुमराह ने 3 पारियों में गेंदबाजी की है। जिसमें से 2 पारियों में तो उन्होंने 5 विकेट हॉल भी अपने नाम किया है। अब दूसरी पारी में भी बुमराह कमाल की गेंदबाजी करना चाहेंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: प्रेस कॉन्फ्रेंस में आया पत्नी का कॉल, मजाकिया अंदाज में बुमराह ने फोन उठाने से किया इंकार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola