हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

IND vs ENG: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने ICC पर उठाया सवाल, इस नियम में निकालने लगे गलती 

IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट मैच से पहले इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स से इसको लेकर फिर सवाल पूछा गया। जिसके जवाब में स्टोक्स आईसीसी के नियम में कमियां बताने लगे। उन्होंने आईसीसी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
Ben Stokes

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट मैच जीतने के बाद इंग्लिश टीम को बड़ा झटका उस समय लगा, जब आईसीसी ने स्लो ओवर रेट के कारण इंग्लैंड की टीम पर बड़ा एक्शन लिया। जिसके मुताबिक टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में 2 अंक का नुकसान हुआ। मैनचेस्टर टेस्ट मैच से पहले इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स से इसको लेकर फिर सवाल पूछा गया। जिसके जवाब में स्टोक्स आईसीसी के नियम में कमियां बताने लगे। उन्होंने आईसीसी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

बेन स्टोक्स ने आईसीसी पर उठाए सवाल 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 में भी इंग्लिश टीम को स्लो ओवर रेट के नियम के कारण बड़ा नुकसान झेलना पड़ा था। टीम पिछले 3 बार से WTC फाइनल में जगह नहीं बना पा रही है। इस बार भी यही क्रम अब शुरू हो गया है। ऐसे में स्लो ओवर रेट को लेकर सवाल पूछे जाने पर बेन स्टोक्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘ओवर रेट ऐसी चीज नहीं है जिसकी मुझे चिंता हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं जानबूझकर चीजों को धीमा कर देता हूँ। मैं इससे जुड़ी निराशा को समझता हूँ, लेकिन मुझे सच में लगता है कि इसकी संरचना पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।’

मौजूदा नियम से खुश नहीं हैं स्टोक्स 

आईसीसी के नियम में कमी निकालते हुए बेन स्टोक्स ने आगे कहा, ‘आप एशिया में समान नियम नहीं अपना सकते, जहां स्पिनर 70% ओवर गेंदबाजी करता है। न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड में भी समान नियम नहीं हो सकते हैं। जहां 70-80% ओवर तेज गेंदबाज करता है, क्योंकि स्पिनर का ओवर सीमर के ओवर से कम समय लेता है, इसलिए सामान्य ज्ञान से यह कहा जा सकता है कि आपको विभिन्न महाद्वीपों में ओवर-रेट के समय को बदलने पर विचार करना चाहिए।’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: करुण को एक और चांस, युवा बॉलर का डेब्यू, आकाश चोपड़ा ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola