Virat Kohli Record vs Australia Last Two Years: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय वनडे सीरीज चल रही है. विराट कोहली और रोहित शर्मा की इस श्रृंखला द्वारा वनडे में टीम इंडिया के लिए महीनों बाद वापसी हुई है. अब तक दो मैच हो चुके हैं और दोनों में कोहली शून्य पर आउट हुए हैं. तीन मैचों की इस सीरीज में कोहली का अब तक खाता तक नहीं खुला है. इसी बीच अब विराट को लेकर हैरान करने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं, जिन्हें देखकर साफ पता चल रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के लिए उनका हौव्वा खत्म हो गया है.
विराट कोहली के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आंकड़े
कोहली एक समय पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने ताबड़तोड़ प्रदर्शन के लिए जाने जाते थे. हालांकि, मार्च 2023 के बाद से विराट का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी फॉर्मेट मिलाकर औसत मात्र 23.92 का है. पिछले एक साल में ये औसत गिरकर 19 का हो गया है. बता दें कि कोहली ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे खेले और इसमें उनका औसत 29.66 का था. पिछली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की 9 पारियों में कोहली ने 23.75 के औसत से रन बनाए.
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: सिडनी में क्यों संन्यास ले सकते हैं विराट कोहली? ये 5 कारण उड़ा देंगे होश!
विराट कोहली का जनवरी 2024 के बाद प्रदर्शन
ऐसा लग रहा है कि कोहली के विराट युग का अंत हो गया है. जनवरी 2024 के बाद से कोहली के सभी टीमों के खिलाफ टेस्ट, टी20 और वनडे फॉर्मेट में प्रदर्शन की बात करें, तो ये निराशाजनक रहा है. 2024 की शुरुआत से अब तक कोहली का कुल औसत 23.82 का रहा है. विराट का टेस्ट में 23.15, वनडे में 30.27 और टी20 में 18 का औसत है. साफ तौर पर कोहली के लिए पिछला कुछ समय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भूलने लायक रहा है.
सिडनी में कोहली पर रहेगा दबाव
BCCI की एक रिपोर्ट में साफ हो गया था कि विराट कोहली और रोहित शर्मा का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर रहेगा. एडिलेड वनडे में रोहित शर्मा ने 73 रन की पारी खेली. हालांकि, कोहली पर्थ और एडिलेड वनडे में शून्य पर ही आउट हो गए. अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में अगला एकदिवसीय मैच होने वाला है और इसमें कोहली पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव रहेगा. विराट चाहेंगे कि वो सीरीज खत्म होने से पहले अपनी छाप छोड़ने में सफल हो.
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: मैच विनर को बाहर करके गंभीर-गिल ने किया बड़ा ‘ब्लंडर’! सीरीज हार के बाद पूर्व क्रिकेटर ने उठाए सवाल
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
22 mins agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
44 mins agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 hr agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
2 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
2 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
3 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
5 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines