हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच T20i में इन 5 खिलाड़ियों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, लिस्ट में सिर्फ 2 भारतीय 

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 घंटे से भी कम समय में टी20आई सीरीज शुरू होने वाली है. जहां पर दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली है. जब भी मैदान पर ये दोनों ही टीमें उतरती हैं, तो सितारों के बीच धमाकेदार मुकाबला देखने को मिलता है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक खेले गई टी20 सीरीज में इन 5 बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. 

विज्ञापन
IND vs AUS

IND vs AUS: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का आगाज कैनबरा में होने वाला है. इस मुकाबले को शुरू होने में अब 1 दिन का भी समय नहीं बचा हुआ है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हमेशा से ही धमाकेदार मुकाबला देखने को मिला है. इन दोनों ही टीमों के पास हमेशा ही मैच विनर खिलाड़ी रहे हैं, जिसके कारण ही वो रनों की बारिश भी करते रहे हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया बीच खेले गए टी20 मुकाबलों में इन 5 खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.  

5. रोहित शर्मा 

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रनों की बारिश करता है. जिसके कारण ही वो इस लिस्ट में नंबर 5 पर नजर आ रहे हैं. रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 टी20 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 4 अर्धशतक के दम पर 484 रन बनाए हैं. 

4. मैथ्यू वेड 

विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड का नाम लिस्ट में शामिल है. भारत के खिलाफ वेड का बल्ला जमकर रनों का बारिश करता है. वेड ने भारत के खिलाफ 15 मैचों में 54.22 की औसत से 488 रन बनाए हैं. इस दौरान मैथ्यू का स्ट्राइक रेट 156.91 का रहा है. 

विज्ञापन

3. आरोन फिंच 

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. फिंच भी क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी तीसरे स्थान पर मौजूद हैं. भारत के खिलाफ फिंच ने 18 टी20 मैचों में 500 रन बनाए हैं. जिसमें 2 शानदार अर्धशतक भी शामिल हैं. 

2. ग्लेन मैक्सवेल 

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इस रेस में दूसरे नंबर पर नजर आ रहे हैं. लंबे समय से खेल रहे मैक्सवेल के पास नंबर 1 पर जाने का मौका है, लेकिन उन्हें आगामी सीरीज में बड़ी पारियां खेलनी होगी. अब तक उन्होंने भारत के खिलाफ 22 टी20 मैचों में 31.88 की औसत से 574 रन बनाए हैं. जिसमें 2 शतक भी शामिल हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कौन है टीम इंडिया के डॉक्टर रिजवान खान? जिन्होंने बचाई श्रेयस अय्यर की जान

1. विराट कोहली 

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भले ही टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन इस लिस्ट में नंबर 1 पर मौजूद हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 टी20 मैचों में विराट कोहली ने 49.62 की औसत से 794 रन बनाए हैं. फिलहाल कोहली के आस पास भी कोई और नहीं नजर आ रहा है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: स्टुअर्ट ब्रॉड के पिता ने ICC और BCCI पर लगाया बड़ा आरोप, टीम इंडिया को लेकर किया बड़ा खुलासा 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola