Virender Sehwag Praised Virat Kohli IND vs AUS: टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में अपना आगाज धमाकेदार अंदाज में किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया को 199 रन पर ढेर करने के बाद भारत के चेज मास्टर विराट कोहली ने टीम इंडिया को मुश्किल हालात में संभाला।
किंग कोहली ने 85 रन की धमाकेदार पारी खेली। वहीं केएल राहुल ने 97 रनों की शानदार पारी खेलकर भारतीय टीम को अपने पहले मैच में जीत दिलाई। भले ही कोहली शतक से चूक गए हों, लेकिन उनकी बेहतरीन पारी ने करोड़ों दिलों पर राज कर लिया। उन्हीं में से एक भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग भी रहे।
जहां मैटर बड़े होते हैं, वहां किंग कोहली खड़े होते हैं
सहवाग ने अनोखे अंदाज में किंग कोहली को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा- ”जहां मैटर बड़े होते हैं, वहां किंग कोहली खड़े होते हैं, क्लास पारी।” कोहली को 38वें ओवर में जोश हेजलवुड ने शिकार बनाया।
ओवर की चौथी गेंद पर मार्नस लाबुशेन ने कोहली का कैच पकड़ा। विराट कोहली ने अपनी पारी के दौरान 116 गेंदें खेलीं और 6 चौके लगाए। वहीं इस मैच में रोहित शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर डक पर आउट हुए। हार्दिक पांड्या ने 8 गेंदों में 11 रन जड़कर टीम इंडिया को जीत दिलाई।
ये भी पढ़ें: World Cup 2023: ICC ने Jarvo पर लिया बड़ा एक्शन, अब किसी भी मैच में नहीं आएगा नजर
अब 11 अक्टूबर को होगा मुकाबला
अब टीम इंडिया 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला करेगी। ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को महामुकाबला खेला जाएगा। इसका आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया जीत की लय को कितना बरकरार रखती है।
यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: कोहली ने लगाई चीते जैसी छलांग, एक कैच लपककर विश्व कप में रच दिया इतिहास, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
3 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
37 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines