IND vs AUS Final: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का सबसे रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच पर दुनियाभर की नजर टिकी हुई है। अगर भारत यह मुकाबला अपने नाम कर लेता है, तो भारत वनडे विश्व कप सीजन में बिना एक भी मुकाबला हारे विश्व कप खिताब अपने नाम करने वाली टीम बन जाएगी। यह मुकाबला काफी टक्कर का होने वाला है। भारत के कई खिलाड़ी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के भी खिलाड़ी विश्व कप में जलवा बिखेर रहे हैं। फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को भारत के एक खिलाड़ी से काफी डर लग रहा है। यह बात ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने खुद बताई है।
पैट कमिंस ने किसे बताया बड़ा खतरा?
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने फाइनल मुकाबले से पहले बताया कि उन्हें भारत के किस खिलाड़ी का खौफ सता रहा है। पैट कमिंस ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान जब रिपोर्टर ने कमिंस से पूछा कि उन्हें फाइनल मुकाबले में भारत के किस खिलाड़ी का खौफ सता रहा है। रिपोर्टर को उम्मद थी कि इस सवाल का जवाब विराट कोहली आएगा, लेकिन कमिंस ने किसी और खिलाड़ी का नाम लिया है। इस सवाल का जवाब देते हुए पैट कमिंस ने भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम लिया है। कमिंस ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारतीय टीम काफी अच्छी टीम है। भारत के सभी खिलाड़ी काफी फॉर्म में चल रहे हैं, लेकिन हमें सबसे अधिक सावधान मोहम्मद शमी से रहने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: पिच विवाद पर पैट कमिंस ने तोड़ी चुप्पी, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया जवाब
कोहली के शतक पर होगी नजर
मुकाबले में टीम इंडिया को अपने सभी 11 खिलाड़ियों से बेस्ट प्रदर्शन की उम्मीद होगी। अभी भी टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपने प्रदर्शन से टीम को उस हद तक प्रभावित नहीं कर सके हैं। ऐसे में उम्मीद है कि फाइनल में सभी खिलाड़ी बेस्ट प्रदर्शन करेंगे, तभी भारत का विश्व कप जीतने का सपना सच हो पाएगा। फाइनल मुकाबले में फैंस की नजर शानदार फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज विराट कोहली पर भी होगी। क्या विराट कोहली के बल्ले से फाइनल में भी शतक देखने को मिलेगा, यह देखने वाली बात होगी।
संबंधित खबरें
इंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
28 mins ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
1 hr ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
4 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
4 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
5 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines