IND vs AUS: पिच विवाद पर पैट कमिंस ने तोड़ी चुप्पी, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया जवाब

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने पिच विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। पढ़ें उन्होंने इस पर क्या कहा है।

IND vs AUS Final Pat Cummins statement pitch controversy During PC ODI World CUp 2023

पैट कमिंस।

Pitch Controversy: आईसीसी विश्व कप 2023 के दौरान पिच विवाद काफी चर्चा में रहा है। दरअसल भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच हुए सेमीफाइनल मुकाबले के बाद से ही यह चर्चा शुरू हुई है। आईसीसी पर आरोप लगाए गए हैं कि भारत का फायदा कराने के लिए जानबूझकर ऐसे पिच पर मैच कराया जा रहा है, जिससे भारतीय टीम को फायदा हो। इस विवाद पर कई दिग्गज खिलाड़ियों का बयान भी आया है। अब भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबले से पहले कंगारू टीम के कप्तान पैट कमिंस ने भी पिच विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। पैट कमिंस ने फाइनल मुकाबले से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पिच विवाद पर बयान दिया है।

विज्ञापन

‘हम यहां कई मैच खेल चुके हैं’

कप्तान पैट कमिंस जब विश्व कप के फाइनल मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, इस दौरान रिपोर्टर ने कमिंस से पिच को लेकर सवाल किया है। रिपोर्टर ने पूछा कि जिस पिच पर गेम होने वाला है, उसको लेकर आपको क्या लग रहा है, इस पिच से किसे फायदा मिलने वाला है। इस पर पैट कमिंस ने जवाब देते हुए कहा कि यह स्पष्ट रूप से दोनों टीमों के लिए समान है। इससे अगर बल्लेबाजी में फायदा मिलता है, तो दोनों टीमों को होगा और अगर गेंदबाजी में फायदा होगा, तो भी दोनों टीमों को होगा। कमिंस ने आगे कहा हालांकि इसमें कोई संदेह नहीं है कि अपने देश में, अपने विकेट पर खेलने के कुछ फायदे हैं। लेकिन हमें भी यहां खेलने में कोई दिक्कत नहीं होने वाली है, हम यहां कई मैच खेल चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

दोनों टीमों के लिए एक समान होगी पिच

पैट कमिंस ने अपने बयान से साफ कर दिया है कि पिच को लेकर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह बेबुनियाद हैं। अगर पिच अच्छा खेलती है, तो दोनों टीमों के लिए ही अच्छा खेलती है, इसमें सवाल कैसा। कमिंस ने अपने बयान से फाइनल से पहले पिच विवाद की आग को ठंडा करने की कोशिश की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ