हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: सिडनी में फिर गरजा सुपरस्टार रोहित शर्मा का बल्ला, बेमिसाल रिकॉर्ड है बरकरार 

IND vs AUS: पर्थ में फेल होने के बाद रोहित शर्मा के रिटायरमेंट को लेकर बातें होने लगी थी. जिसका जवाब हिटमैन ने पहले एडिलेड में 73 रन बना कर दिए. अब सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे तीसरे मैच में भी रोहित ने धमाकेदार पचासा जड़ा है. बैक टू बैक मैचों में 50+ रन ठोककर रोहित ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है. इसके साथ ही उन्होंने सिडनी में अपनी रिकॉर्ड भी बरकरार रखा है.

विज्ञापन
Rohit Sharma Record

IND vs AUS: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर भारतीय टीम 237 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने धमाकेदार पारी खेलकर सभी का दिल जीत लिया. रोहित ने बैक टू बैक मैचों में 50+ ठोक कर सभी आलोचकों को करारा जवाब दे दिया है. इसी के साथ सिडनी में एक बार फिर से हिटमैन का तहलका देखने को मिला है. रोहित ने सिडनी में एक और शतक जड़ दिया है.

रोहित शर्मा ने खेली एक और धमाकेदार पारी  

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित जब पर्थ में सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे, तो कुछ ने प्लेइंग 11 में उनकी जगह को लेकर ही सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया है. जिसका जवाब देते हुए हिटमैन ने एडिलेड में 73 रनों की धमाकेदार पारी खेली. जिसके बाद सिडनी में भी रोहित ने कमाल का प्रदर्शन किया है. हिटमैन इस पारी में पहली ही गेंद से सेट नजर आए. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के हर गेंदबाज को निशाना बनाया और रनों की बारिश की दी. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में एक और धमाकेदार शतक जड़कर करारा जवाब दिया. हिटमैन ने इस मैदान पर दूसरा शतक ठोका है.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: रोहित शर्मा ने सिडनी में रच दिया इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ बन गए नंबर 1

विज्ञापन

सिडनी में शानदार है हिटमैन का रिकॉर्ड 

आज से पहले रोहित शर्मा ने सिडनी में 5 मैच खेले थे. जिसमें उन्होंने 66.6 की औसत से 333 रन बनाए थे. जिसमें 2 अर्धशतक और 1 शतक भी शामिल था. इस पारी में भी शतक जड़कर इस रिकॉर्ड को हिटमैन ने और बेहतर कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया में रोहित ने सबसे ज्यादा 6 शतक जड़े हैं. दूसरे नंबर पर मौजूद विराट कोहली के 5 शतक हैं. रोहित ने आज अपने वनडे करियर का 33वां वनडे शतक ठोका है. हिटमैन ने ओवरऑल 50 इंटरनेशनल शतक जड़े हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हिटमैन का ये 9वां शतक है.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: सिडनी में रोहित शर्मा ने लगाया खास ‘शतक’, अपने नाम किया ये बड़ा कीर्तिमान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola