IND vs AUS 1st ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किया जाएगा। मैच के लिए भारतीय टीम नेट्स में जमकर प्रेक्टिस कर रही हैं। टीम बल्लेबाजी के साथ साथ फील्डिंग पर भी ध्यान दे रही है। इसी का एक नजारा बीसीसीआई ने शेयर किया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
राहुल द्रविड़ ने खेला अपर कट, गिल ने पकड़ा कैच
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले वनडे मैच में हर कैच पकड़ना भारतीय टीम के लिए जरूरी है। इसीलिए टीम खास तौर पर कैचिंग की विशेष तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में पीछे की ओर कैच की तैयारी करवाने के लिए वानखेड़े मैदान पर खुद कोच राहुल द्रविड़ ने बल्ला उठाया। उन्होंने प्रेक्टिस सेशन में हवा में उछलकर एक शानदार अपर कट खेला जिसे हर कोई देखता रह गया।
और पढ़िए –IND vs AUS: क्या बारिश बिगाड़ेगी मैच का रोमांच ? यहां देखें मुंबई का लाइव वेदर अपडेट
राहुल द्रविड़ के बल्ले से टकराते ही गेंद सीधे पीछे बाउंड्री पर खड़े टीम के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल के हाथों में चली गई जिसे उन्होंने आसानी से पकड़ लिया। इसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है और ये हर तरफ वायरल हो रहा है। फैंस द्रविड़ को लंबे समय बाद बल्लेबाजी करता देख उत्साहित हैं।
और पढ़िए –LLC 2023: नॉकआउट मैच में आमने-सामने होगी गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी की टीम, घर बैठे ऐसे देख सकेंगे लाइव
हार्दिक पांड्या कर रहे कप्तानी
इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं हालांकि वे पारिवारिक कारणों के चलते पहले मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसे में हार्दिक पांड्या वानखेड़े में टीम की कमान संभालने वाले हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से भी उनके रेगुलर कप्तान पैट कमिंस इस सीरीज से बाहर हैं और स्टीव स्मिथ कप्तानी करेंगे।
IND vs AUS ODI Series Schedule: ये है सीरीज का शेड्यूल
-IND vs AUS 1st ODI: 17 मार्च – वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम, मुंबई
-IND vs AUS 2nd ODI: 19 मार्च – वाई एस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम, विशाखापट्टनम
-IND vs AUS 3rd ODI: 22 मार्च, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
22 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines