हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AFG: जीत के बाद भी प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव कर सकती है टीम इंडिया, शुभमन गिल बड़ा चांस लेने को तैयार!

IND vs AFG: टेस्ट मैच में मिली एकतरफा जीत के बाद टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को पहले वनडे में भी धमाकेदार अंदाज से हरा दिया. अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 17 जून को खेला जाना है. जहां पर टीम इंडिया प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव कर सकता है.

विज्ञापन
Indian Cricket Team

IND vs AFG: टीम इंडिया ने धर्मशाला में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया था. अब सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 17 जून को खेला जाना है. जहां पर जीत दर्ज करके टीम इंडिया सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी. ऐसे में कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर इस मुकाबले में 2 युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं. जिसके कारण ही 2 स्टार खिलाड़ियों को बिठाया जा सकता है. 

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 2 बड़े बदलाव

पहले वनडे मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने बहुत ही धमाकेदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में उनकी वनडे टीम में जगह पक्की है. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के चलते बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों को तैयार करना चाहता है. ऐसे में नंबर 3 पर यशस्वी जायसवाल को मौका दिया जा सकता है. वहीं किशन को नंबर 5 पर खिला कर राहुल को बेंच पर बिठाया जा सकता है. कुछ ऐसा ही प्रसिद्ध कृष्ण के साथ भी हो सकता है. 

कृष्णा की जगह भी फिलहाल इंडिया की वनडे टीम में पक्की है. ऐसे में उन्हें भी आराम देकर कप्तान शुभमन गिल प्रिंस यादव को आजमा सकते हैं. प्रिंस यादव आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करके आ रहे हैं. प्रिंस लखनऊ की टीम के लिए ही खेलते हुए नजर आए थे. इसके अलावा प्लेइंग 11 वहीं रहने वाली है. रोहित शर्मा पिछले मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे. ऐसे में उनके ऊपर नजरे रहने वाली हैं. इसके अलावा हर्ष दुबे और गूरनूर बरार का भी दूसरे मुकाबले में असली टेस्ट होगा. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: दूसरे वनडे में बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा लखनऊ के मौसम का हाल

दूसरे वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग 11  

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गूरनूर बरार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी विवाद पर श्रीलंका के सीनियर खिलाड़ियों ने जताया अफसोस, 15 साल के स्टार से माफी मांगने को कहा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola