IND vs AFG: दूसरे वनडे में बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा लखनऊ के मौसम का हाल

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना है. ऐसे में आइए जानते हैं मैच के दिन बारिश खेल बिगाड़ सकती है या नहीं.

Cricket News - 2026-06-16T173248.081
1 / 6

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. पहला मैच धर्मशाला में खेला गया था. लेकिन इस मैच ने बारिश का मजा खराब कर दिया था और मुकाबला 25-25 ओवर का खेला गया था. फैंस इस मैच में काफी मायूस हुए थे. अब दूसरा वनडे लखनऊ में खेला जाना है. आइए जानते हैं यहां के मौसम का हाल कैसा रहने वाला है. Photo Source: X  

विज्ञापन

17 जून को भिड़ंत

17 जून को भिड़ंत2 / 6

भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे हैं. ऐसे में टीम इंडिया 17 जून को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए उतरेगी. ऐसे में लखनऊ के मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है. फैंस की नजर इसी पर टिकी हुई हैं. Photo Source: X

विज्ञापन

कैसा रहेगा मौसम?

कैसा रहेगा मौसम?3 / 6

लखनऊ में 17 जून को भीषण गर्मी रहने वाली है. तापमान 39 डिग्री तक रहेगा. नमी 38 फीसदी रहेगी, जबकि हवा 16 कीलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली है. दिन भर धूप खिली रहेगी और बारिश होने की संभावान 0 प्रतिशत है.मौसम रिपोर्ट् की मानें तो बारिश दूसरे वनडे का मजा किरकिरा नहीं करेगी. Photo Source: X

हेड टू हेड रिकॉर्ड पर एक नजर

हेड टू हेड रिकॉर्ड पर एक नजर4 / 6

भारत और अफगानिस्तान वनडे में अब तक हेड टू हेड पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मैच खेले गए हैं. भारत ने 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि 1 मैच टाई हुआ है. यानी अफगानिस्तान ने अब तक भारत के खिलाफ वनडे में एक भी जीत हासिल नहीं की है. Photo Source: X

विज्ञापन

भारत की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 115 / 6

भारत की संभावित प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा/यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव/हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा. Photo Source: X

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग 116 / 6

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग-11: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह/दरविश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजई, अल्लाह गजनफर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक/मोहम्मद सलीम साफी. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन