Rohit Sharma to beat Chris Gayle: विश्व कप के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत के बाद, टीम इंडिया 11 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अपने दूसरे लीगए मैच में अफगानिस्तान से भिड़ेगी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा आगामी मैच में दो बड़े रिकॉर्ड हासिल कर सकते हैं। जिसमें क्रिस गेल का कारनामा भी शामिल है।
क्रिस गेल को पछाड़ सकते हैं रोहित शर्मा
रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने की कगार पर हैं। रोहित के नाम फिलहाल 551 छक्के हैं और वह क्रिस गेल से सिर्फ 2 छक्के दूर हैं जिनके नाम 553 छक्कों का रिकॉर्ड है। अगर रोहित तीन छक्के जड़ देते हैं तो वे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे बड़े सिक्सर किंग बन जाएंगे।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)- 553 छक्के
रोहित शर्मा (भारत) – 551 छक्के*
शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)- 476 छक्के
ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)- 398 छक्के
मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड)- 383 छक्के
डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड की करेंगे बराबरी
भारतीय कप्तान के पास वनडे विश्व कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने के डेविड वार्नर के रिकॉर्ड की बराबरी करने का भी मौका है। रोहित ने 18 पारियों में 976 रन बनाए हैं और उन्हें डेविड वार्नर की बराबरी करने के लिए इस खेल में सिर्फ 24 रनों की जरूरत है, जो पिछले हफ्ते 19 पारियों में इस मील के पत्थर तक पहुंचे थे।
दूसरी जीत दर्ज करने उतरेगी भारतीय टीम
बता दें कि क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मात दे दी थी। इसके साथ टीम ने दो अंक भी प्राप्त किए थे। अगर टीम इंडिया अफगानिस्तान को बड़े अंतर से हरा देती है तो वे अंक तालिका में नंबर 1 पर पहुंच सकते हैं। फिलहाल न्यूजीलैंड इसमें टॉप पर मौजूद है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines