Live Updates
IND A vs SL A: भारत A ने जीता मुकाबला
भारत A ने 8 रनों से ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में बाजी मार ली है. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की ली. टीम इंडिया की ओर से सभी गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया.
IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका का 9वां विकेट गिरा, फंस गया है मुकाबला
श्रीलंका का 9वां विकेट गिर गया है. वानुजा साहन 16 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका को लगा छठा झटका, करुनारत्ने हुए आउट
श्रीलंका A को छठा झटका लगा है. करुनारत्ने 21 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गए हैं. श्रीलंका का स्कोर 44 ओवर के बाद 237/6 है. श्रीलंका को 34 गेंदों में जीत के लिए 40 रनों की जरूरत है.
IND A vs SL A Live Score: सहन अरच्चिगे की शानदार बल्लेबाजी जारी
श्रीलंका A के कप्तान सहन अरच्चिगे की शानदार बल्लेबाजी जारी है. वह 64 गेंदों में 68 रनों की पारी खेलकर क्रीज पर नाबाद हैं. 43.3 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 235/5 है.
IND A vs SL A Live Score: 40 ओवर का खेल खत्म
40 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. श्रीलंका 5 विकेट के नुकसान पर 219/5 रन बना चुकी है. श्रीलंका को 60 गेंदों में 59 रन जीत के लिए चाहिए.
IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका की आधी टीम लौटी पवेलियन, भारत की दमदार वापसी
श्रीलंका A की बैक टू बैक दो विकेट गिर चुकी है. 34वें ओवर की आखिरि गेंद पर समरवक्रिमा 51 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें अंकुल रॉय ने पवेलियन भेजा. इसके बाद 35.2 ओवर में अंकुल रॉय ने रविंडु फर्नांडो को आउट किया. उन्होंने 5 गेंदों में 1 रन बनाए. 36 ओवर के बाद श्रीलंका A का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 198/5 है.
IND A vs SL A Live Score: भारतीय गेंदबाजों को लेने होंगे विकेट
श्रीलंका A के 3 विकेट गिरने के बाद भारतीय गेंदबाजों को विरोधी टीम को चौथा झटका देना होगा. श्रीलंका की ओर से चौथे विकेट के लिए सदेरा समरविक्रमा और सहन अरच्चिगे अपनी पारी को आगे बढ़ा रहे हैं. श्रीलंका का स्कोर 33.5 ओवर में 187/3 है.
IND A vs SL A Live Score: सदेरा और सहन के बीच अर्धशतीय साझेदारी
श्रीलंका A का तीसरा विकेट गिरने के बाद सदेरा समरविक्रमा और सहन अरच्चिगे के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है. सदेरा 32 और सहन 33 रन बनाकर खेल रहे हैं. श्रीलंका A का स्कोर 31.3 ओवर के बाद 170/3 है.
IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका ए का तीसरा विकेट गिरा
श्रीलंका ए की टीम को लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरा झटका लग चुका है. टीम ने नुवानिंदु फर्नेंडो का विकेट गंवा दिया है. उन्होंने इस मैच में 17 गेंदों का सामना करते हुए महज 8 रन बनाए. विप्राज निगम की गेंद पर वो प्रभसिमरन को कैच थमा बैठे.
IND A vs SL A Live Score: आयुष बदोनी ने हासिल किया दूसरा विकेट
शानदार शुरुआत के बाद श्रीलंका ए की टीम को 2 बैक टू बैक झटके लगे हैं. अविश्का फर्नेंडो के बाद अब डिकवेला को भी आयुष बदोनी ने चलता किया है. डिकवेला ने इस मैच में 45 गेंदों में 47 रनों की शानदार पारी खेली. इसी के साथ टीम इंडिया की मैच में वापसी हो चुकी है.
श्रीलंका ए का स्कोर- 101/2, 19 ओवर
IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका ए को लगा पहली झटका
इंडिया ए की टीम को श्रीलंका का पला विकेट मिल गया है. अविश्का फर्नेंडो 45 रन बनाकर आउट हो गए हैं. आयुष बदोनी ने उनका विकेट हासिल किया है. फर्नेंडो और डिकवेला ने मिलकर टीम के लिए 93 रनों की कमाल साझेदारी की है.
IND A vs SL A Live Score: मजबूत स्थिति में श्रीलंका ए
श्रीलंका ए की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 16 ओवरों में बोर्ड पर 91 रन लगा दिए हैं. टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज निरोशन डिकवेला और फरनेंडो की जोड़ी जमकर रन बना रही है. दोनों ही बल्लेबाज अर्धशतक के करीब नजर आ रहे हैं.
श्रीलंका ए का स्कोर- 91/0, 16 ओवर
IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका की शानदार शुरुआत
278 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी श्रीलंका ए की टीम को सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दिला दी है. दोनों ने मिलकर 8 ओवरों में 55 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं. टीम इंडिया के लिए अंशुल कंबोज, अर्शद खान और अनुकूल रॉय गेंदबाजी कर चुके लेकिन कोई भी विकेट लेने में कामयाब नहीं हो पाया है.
श्रीलंका ए का स्कोर- 55/0, 8 ओवर
IND A vs SL A Live Score: शुरू हुई श्रीलंका ए की बल्लेबाज
इंडिया ए और श्रीलंका ए के मैच की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है. श्रीलंका ए की टीम को जीत के लिए 278 रन बनाने होंगे. टीम के लिए अविश्का फरनेंडो और डिकवेला की जोड़ी क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए उतर चुकी है.
IND A vs SL A Live Score: टीम इंडिया की पारी हुई खत्म
श्रीलंका ए के खिलाफ मैच में इंडिया ए की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए बोर्ड पर 277 रनों का स्कोर खड़ा किया है. अंतिम ओवरों में सूर्यांश शेडगे और आयुष बदोनी की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर टीम ने अच्छा स्कोर बोर्ड पर लगा दिया है. इस पारी में इंडिया ए के लिए ऋतुराज गायकवाड़ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं. आखिरी ओवर में इंडिया ए ने आयुष बदोनी का विकेट गंवाया था.
इंडिया ए का स्कोर- 277/6, 50 ओवर
IND A vs SL A Live Score: टीम इंडिया को लगा 5वां झटका
इंडिया ए की टीम को कप्तान तिलक वर्मा के रूप में 5वां झटका लगा है. उन्होंने इस मैच में एक कप्तानी पारी खेली और 97 गेंदों का सामना करते हुए 60 रन बनाए. उनके आउट होने के बाद सूर्यांश शेडगे बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर उतरे हैं.
इंडिया ए का स्कोर- 234/5, 46 ओवर
IND A vs SL A Live Score: ऋतुराज गायकवाड़ का विकेट गिरा
इंडिया के लिए ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में चौथा झटका लगा है. उन्होंने एक कमाल की शतकीय पारी खेली. 114 गेंदों का सामना करते हुए 101 रनों की पारी खेली. उनके आउट होने के बाद आयुष बदोनी क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.
इंडिया ए का स्कोर- 219/4, 43.5 ओवर
IND A vs SL A Live Score: ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा शतक
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ए के खिलाफ 111 गेंदों में शतक पूरा कर लिया है. आईपीएल में वो खराब फॉर्म से जूझ रहे थे जिसके बाद उनके ऊपर सवाल खड़े हो रहे थे लेकिन इस पारी से उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया है.
इंडिया ए का स्कोर- 216/3, 43.2 ओवर
IND A vs SL A Live Score: तिलक वर्मा का अर्धशतक पूरा
इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा ने ट्राई सीरीज के पहले ही मैच में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने 85 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की. तिलक के साथ ऋतुराज गायकवाड़ लगातार क्रीज पर डटे हुए हैं और वो भी शतक के करीब हैं.
इंडिया ए का स्कोर- 198/3, 41 ओवर
IND A vs SL A Live Score: तिलक-ऋतुराज के बीच शतकीय साझेदारी
श्रीलंका ए के खिलाफ मैच में तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला जमक गरज रहा है. दोनों ने मिलकर शतकीय साझेदारी कर ली है और टीम इंडिया की पारी को संभाल लिया है. फिलहाल दोनों के बीच 154 गेंदों में 114 रनों की साझेदारी हो चुकी है. गायकवाड़ शतक की तरफ बढ़ रहे हैं तो वहीं तिलक अर्धशतक की तरफ अग्रसर हैं.
इंडिया ए का स्कोर- 184/3, 38.5ओवर
IND A vs SL A Live Score: इंडिया ए ने पूरे किए 150 रन
श्रीलंका ए के खिलाफ मैच में इंडिया ए की टीम ने 150 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. टीम के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है. गायकवाड़ 68 तो वहीं तिलक 36 बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.
इंडिया ए का स्कोर- 158/3, 33 ओवर
IND A vs SL A Live Score: ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा अर्धशतक
श्रीलंका ए के खिलाफ मैच में ऋतुराज गायकवाड़ कमाल की फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उन्होंने 64 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. टीम इंडिया की पारी को संभालते हुए वो लगातार रन बना रहे हैं. उनके साथ क्रीज पर तिलक वर्मा बल्लेबाजी कर रहे हैं.
इंडिया ए का स्कोर- 137/3, 30 ओवर
IND A vs SL A Live Score: इंडिया ए ने पूरे किए 100 रन
इंडिया ए की टीम ने शुरुआत में 2 विकेट जल्दी गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद अब पारी संभलती हुई नजर आ रही है. तिलक वर्मा और ऋतुराज गयाकवाड़ की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है. दोनों संंभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और पारी को आगे बढ़ा रहे हैं. दोनों ने मिलकर 23वें ओवर में टीम का स्कोर 100 कर दिया है. तिलक 34 गेंदों में 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं तो वहीं गायकवाड़ 53 गेंदों में 38 रन पर खेल रहे हैं.
इंडिया ए का स्कोर- 102/3, 23 ओवर
IND A vs SL A Live Score: इंडिया ए का तीसरा विकेट गिरा
इंडिया ए की टीम ने तीसरा विकेट प्रियांश आर्य के रूप में गंवा दिया है. प्रियांश आर्य के पास इस मैच में बड़ी पारी खेलने का मौका था लेकिन वो चूक गए. उन्होंने इस पारी में 32 गेंदों का सामना करते हुए 32 रन बनाए और रन आउट हो गए.
इंडिया ए का स्कोर- 72/3, 14 ओवर
IND A vs SL A Live Score: गायकवाड़ और प्रियांश आर्य की जोड़ी
इंडिया ए के लिए इस समय प्रियांश आर्य और ऋतुराज गायकवाड़ की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है. दोनों ने संभलकर पारी को आगे बढ़ा रहे हैं. एक तरफ प्रियांश तेजी से रन बटोर रहे हैं तो वहीं गायकवाड़ सधी हुई बल्लेबाजी कर रहे हैं.
इंडिया ए का स्कोर- 41/2, 9 ओवर
IND A vs SL A Live Score: इंडिया ए को लगा दूसरा झटका
इंडिया ए की टीम को दूसरा झटका लग चुका है. सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह भी आउट हो गए हैं. उन्होंने 11 गेंदों का सामना करते हुए इस मैच में केवल 2 रन बनाए. उनके आउट होने के बाद अब उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.
IND A vs SL A Live Score: वैभव सूर्यवंशी हुए आउट
ट्राई सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी नहीं खेल पाए. वो 12 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो चुके हैं. मोहम्मद शिराज ने उनका विकेट हासिल किया. इस पारी में वैभव के बल्ले से 3 चौके निकले.
IND A vs SL A Live Score: वैभव की ताबड़तोड़ शुरुआत
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के बाद इंडिया ए की जर्सी में भी उसी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दिख रहे हैं. उन्होंने इंडिया के लिए अपनी पहली ही गेंद पर चौका जड़कर खाता खोला है. इसी के साथ उन्होंने उसी ओवर में दूसरा चौका भी जड़ा. वैभव एक बार फिर से कमाल के टच में नजर आ रहे हैं.
IND A vs SL A Live Score: इंडिया ए की बल्लेबाजी हुई शुरू
श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज के इस मैच में बल्लेबाजी करने के लिए वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतर चुके हैं. उनका साथ देने के लिए प्रभसिमरन सिंह हैं. टीम इंडिया इस पिच पर 270 रनों का स्कोर कम से कम खड़ा करना चाहेगी.
IND A vs SL A Live Score: इंडिया ए की प्लेइंग 11
इंडिया ए (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विप्रज निगम
IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका ए की प्लेइंग 11
श्रीलंका ए (प्लेइंग इलेवन): निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समाराविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज, गरुका संकेथ
IND A vs SL A Live Score: इंडिया ए ने जीता टॉस
टीम इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस जीत लिया है. उन्होंने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इसका मतलब वैभव सूर्यवंशी इस मैच में कुछ ही देर में बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे.
IND A vs SL A Live Score: इंडिया ए की संभावित प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, अरशद खान, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, विप्रज निगम.
IND A vs SL A Live Score: मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी
आईपीएल खत्म होने के बाद पहली बार वैभव सूर्यवंशी खेलने के लिए उतरेंगे. इस बार वो टीम इंडिया की जर्सी में नजर आने वाले हैं. ऐसे में फैंस को उनसे श्रीलंका के खिलाफ मैच में धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी. हालांकि, इस बार फॉर्मेट टी20 नहीं वनडे है.
IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका ए का फुल स्क्वाड
श्रीलंका ए टीम: अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सदीरा समाराविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), वानुजा सहान, चमिका करुणारत्ने, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज, अहान विक्रमसिंघे, चमिका गुणसेकरा, रविंदु फर्नांडो, गरुका संकेथ, विशेन हलंबगे, कुगथास मथुलन, दुलज समुदिथा
IND A vs SL A Live Score: इंडिया ए का फुल स्क्वाड
भारत ए टीम: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, आयुष बडोनी, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान, विप्रज निगम, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज
IND A vs SL A: श्रीलंका में आज इंडिया ए, अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई सीरीज का आगाज हो चुका है. सीरीज का पहला मुकाबला इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेला गया. टीम इंडिया की कप्तानी तिलक वर्मा के हाथों में थी तो वहीं श्रीलंका ए की कमान सहान अराच्चिगे ने संभाली. भारत A ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 50 ओवर में 277 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका 48.5 ओवर में ही 269 रनों पर सिमट गई. भारत की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने 114 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली थी, जबकि तिलक वर्मा ने 97 गेंदों में 60 रन बनाए थे. भारत की ओर से गेंदबाजी में अरशद खान, अनुकुल रॉय, आयुष बदोनी और विप्रज निगम को 2-2 सफलता मिली.
IND A vs SL A Tri Series: कब और कहां हुआ लाइव स्ट्रीमिंग?
इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी नेटवर्क पर हुई. टीवी पर इस मैच को लाइव देखने के लिए सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर देखा गया इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर की गई.
IND A vs SL A Tri Series: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत ए (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विप्रज निगम
श्रीलंका ए (प्लेइंग इलेवन): निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समाराविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज, गरुका संकेथ
IND A vs SL A Tri Series: हेड टू हेड रिकॉर्ड
इस मैच के बाद इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच 6 मैचों में श्रीलंका ए टीम ने 2 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं इंडिया ए की टीम 2 मैच ही जीत पाई है. इसी के साथ 2 मैच बारिश के चलते रद्द भी हुए हैं.
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
5 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines