हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND A vs AFG A Highlights: बारिश ने बिगाड़ा भारत का खेल, अफगानिस्तान ने 4 रन से जीता मुकाबला

IND A vs AFG A: इंडिया ए को अफगानिस्तान ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के दूसरे मुकाबले में 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 49 रन बनाए थे, लेकिन बारिश के कारण अफगानिस्तान को 38 ओवर में 294 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला. पारी के दौरान बारिश ने फिर खलल डाला और अफगानिस्तान को विजेता घोषित कर दिया गया.

विज्ञापन
IND A vs AFG A

Live Updates

18:14 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: अफगानिस्तान ने 4 रन से जीता मुकाबला

इंडिया ए को ट्रॉई सीरीज के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ए के खिलाफ 4 रन से हार का सामना करना पड़ा. दांबुला में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 349 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. लेकिन बारिश के कारण अफगानिस्तान को DLS मेथड के तहत 38 ओवर में 294 रनों का नया संशोधित लक्ष्य मिला. श्रीलंका की टीम ने 25.5 ओवर में 2 विकेट पर 117 रन बना लिए थे और तभी बारिश ने फिर से खलल डाला. कुछ देर बाद मैच को रद्द कर दिया गया और अफगानिस्तान को DLS मेथड के तहत 4 रन से विजेता घोषित कर दिया गया.

17:35 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: बारिश के कारण रुका मैच

इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए मैच में बारिश ने एक बार फिर खलल डाली है. बारिश के कारण खेल को रोक दिया गया है. फिलहाल अफगानिस्तान की टीम ने 25.5 ओवर में 2 विकेट पर 177 रन बना लिए हैं और अब उसे जीत के लिए 73 गेंदों पर 117 रनों की जरूरत है.

17:11 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: अफगानिस्तान का स्कोर 150 के पार

लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने 21वें ओवर में 150 रनों का आंकड़ा पार कर लिया. 22 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 2 विकेट पर 154 रन है और अब टीम को जीत के लिए 16 ओवर में 140 रनों की जरूरत है.

16:21 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: अफगानिस्तान को लगा दूसरा झटका

इंडिया ए के खिलाफ मैच में अफगानिस्तान ए की टीम ने दूसरा झटका लगा है. टीम के बल्लेबाज खालिद तनीवाल का विकेट हासिल किया. खालिद इस मैच में 4 गेंदों का सामना करते हुए 2 रन बनाए.

अफगानिस्तान ए का स्कोर:- 10 ओवर, 74/2

16:14 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: अफगानिस्तान का पहला विकेट गिरा

अफगानिस्तान ए की टीम को इस मैच में पहला झटका लग चुका है. अर्शद खान ने इस मैच में हसन का विकेट चटकाया. वो इस मैच में 29 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए.

अफगानिस्तान ए का स्कोर:- 08 ओवर, 63/1

16:01 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: अफगानिस्तान की शानदार बल्लेबाजी

इंडिया ए के गेंदबाजों के खिलाफ अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. टम ने 6 ओवरों में 46 रनों की पार्टनरशिप कर ली है. हसन 22 मैचों में 25 रन बना चुके हैं तो वहीं इमरान 14 गेंदों में 17 रन पर नाबाद हैं.

अफगानिस्तान ए का स्कोर:- 06 ओवर, 46/0

15:35 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: शुरू हुई अफगानिस्तान की बल्लेबाजी

इंडिया ए के खिलाफ मैच में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. टीम को जीत के लिए 38 ओवरों में जीत के लिए टीम 294 रन बनाने होंगे. टीम के लिए इमरान और हसन की जोड़ी बल्लेबाजी के लिए उतरी है.

15:24 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: ओवरों में हुई कटौती

बारिश अब रुक चुकी है और मैच महज 38 ओवरों का रह गया है. अफगानिस्तान की टीम को 294 रनों की जरूरत है. फैंस को बता दें कि भारतीय समय के अनुसार 3 बजकर 30 मिनट पर मैच दोबारा शुरू होगा.

14:52 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: बारिश के चलते देरी

इंडिया ए और अफगानिस्तान के बीच मैच में बारिश के चलते दूसरी पारी देरी से शुरू होगी. सामने आ रहू जानकारी के अनुसार आउटफील्ड गीला होने के चलते इस में देरी हो रही है.

14:11 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: खत्म हुई इंडिया ए की पारी

इंडिया ए की पारी खत्म हो चुकी है. टीम ने 49 ओवरों में 349 रनों का स्कोर खड़ा किया है. प्रभसिमरन सिंह टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 69 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली. अफगानिस्तान ए की टीम को इस मैच में जीत हासिल करने के लिए 350 रनों की जरूरत है.

14:03 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: इंडिया ए के 7 विकेट गिरे

इंडिया ए की टीम को 7वां झटका लग चुका है. सूर्यांश शेडगे टीम के लिए एक बेहतरीन पारी खेलकर आउट हो गए हैं. उन्होंने 27 गेंदों में 40 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 2 चौके तो वहीं 2 छक्के देखने को मिले.

13:58 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: तिलक वर्मा हुए आउट

स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी का अंत हो गया है. उन्होंने इस मैच में 73 गेंदों में 66 रनों की बेहतरीन पारी खेली. टीम इंडिया इस मैच में बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है. इस पारी में उनके बल्ले से 5 चौके लगाए.

13:48 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: 300 के पार पहुंचा टीम इंडिया का स्कोर

टीम इंडिया ने तिलक वर्मा और सूर्यांश शेडगे की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर 300 रनों का स्कोर पार कर लिया है. ये मैच 49-49 ओवरों का हो चुका है जिसमें टीम इंडिया मजबूत स्थिति में नजर आ रही है.

13:28 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: तिलक वर्मा ने जड़ा अर्धशतक

इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा कमाल की पारी खेल रहे हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने 60 गेंदों में फिफ्टी लगाई है.

इंडिया ए का स्कोर:- 42 ओवर, 267/5

13:13 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: इंडिया ए को लगे बैक टू बैक झटके

इंडिया ए की टीम को लगातार 2 गेंदों में 2 झटके लगे हैं. ऋतुराज गायकवाड़ के बाद अब बल्लेबाजी करने के लिए उतरे आयुष बदोनी इस मैच में अपना खाता तक नहीं खोल पाए. फरमानुल्लाह सैफी की पहली ही गेंद पर वो विकेटकीपर को अपना कैच थमा बैठे. उनके आउट होने के बाद सूर्यांश शेडगे बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं.

इंडिया ए का स्कोर:- 37.5 ओवर, 245/5

13:09 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: ऋतुराज गायकवाड़ हुए आउट

ऋतुराज गायकवाड़ एक शानदार पारी खेली आउट हो गए हैं. उन्होंने इस पारी में 80 गेंदों का सामना करते हुए 66 रनों की पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले 3 चौके निकले.

इंडिया ए का स्कोर:- 37.4 ओवर, 245/4

12:45 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: ऋतुराज गायकवाड़ की हाफ सेंचुरी पूरी

श्रीलंका के दौरे पर इंडिया ए के उपकप्तान ने लगातार दूसरे मैच में बल्ले से चमके हैं. उन्होंने 64 गेंदों में 2 चौकों की मदद से ये शानदार पारी खेली है. अभी भी वो कप्तान तिलक वर्मा के साथ क्रीज पर डटे हुए हैं. पहले मैच में उन्होंने बेहतरीन शतक जड़ा था.

इंडिया ए का स्कोर:- 34 ओवर, 225/3

12:27 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: इंडिया ए ने पार किया 200 का आंकड़ा

इंडिया ए की टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. कप्तान तिलक वर्मा और उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की जोड़ी इंडिया ए के लिए शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. ऋतुराज गायकवाड़ अर्धशतक के करीब नजर आ रही है.

इंडिया ए का स्कोर:- 29 ओवर, 201/3

12:13 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: बारिश के बाद शुरू हुआ मैच

दांबुला में बारिश रुक चुकी है और भारतीय बल्लेबाज मैदान पर उतर चुके हैं. तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है.

11:59 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: दांबुला में तेज हुई बारिश

इंडिया ए और अफगानिस्तान के बीच का ये मैच दांबुला में खेला जा रहा है, जहां इस समय तेज बारिश हो रही है. आसमान में बादल छा गए हैं और चारों तरफ अंधेरा नजर आ रहा है. इसी के साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं जिसके चलते ग्राउंड स्टाफ़ को काफी परेशानी हो रही है.

11:47 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: बारिश के चलते रुका मैच

इंडिया ए और अफगानिस्तान के बीच का मुकाबला बारिश के चलते रुक गया है. अंपायर्स ने पिच को कवर्स से ढकने के विए इशारा किया है. टीम इंडिया के लिए कप्तान और उपकप्तान की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है. तिलक ने 7 गेंदों में 3 रन बनाए हैं और गायकवाड़ 40 गेंदों में 29 रन बनाकर खेल रहे हैं.

इंडिया ए का स्कोर:- 24.3 ओवर, 174/3

11:39 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: इंडिया ए को लगा तीसरा झटका

22वें ओवर की आखिरी गेंद पर इंडिया ए को प्रभसिमरन सिंह के रूप में तीसरा झटका लगा. प्रभसिमरन 69 गेंदों पर 84 रन बनाकर इमरान मीर की गेंद पर आउट हो गए. 22 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 167 रन है.

11:27 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: भारत का स्कोर 150 के पार

अफगानिस्तान ए के खिलाफ इंडिया ए ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 18वें 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया. 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 151 रन है. फिलहाल प्रभसिमरन सिंह 78 रन और ऋतुराज गायकवाड़ 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

11:07 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: प्रभसिमरन सिंह ने जड़ा अर्धशतक

इंडिया ए के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने इस मैच में महज 39 गेंदों में हाफ सेंचरी पूरी की है. उनकी इस पारी में अब तक 9 चौके आ चुके हैं.

इंडिया ए का स्कोर:- 14 ओवर, 121/2

10:57 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: इंडिया ए ने पारी किया 100 का आंकड़ा

इंडिया की पारी सानदार तरीके से आगे बढ़ रही है. टीम ने भले ही 2 विकेट गंवा दिए हैं लेकिन इसके बाद भी रनों की रफ्तार में कमी नजर नहीं आ रही है. 11वें ओवर में टीम ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. ऋतुराज गायकवाड़ और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है.

इंडिया ए का स्कोर:- 12 ओवर, 104/2

10:49 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score:टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका

टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में दूसरा झटका लग चुका है. प्रियांश आर्य इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए. उन्होंने इस मैच में 9 गेंदों का सामना करते हुए केवल 8 रन बनाए. उनके आउट होने के बाद उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं.

इंडिया ए का स्कोर:- 10 ओवर, 92/2

10:36 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: वैभव सूर्यवंशी हुए आउट

इंडिया ए के लिए खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में अर्धशतक से चूक गए हैं. उन्होंने इस मैच में 22 गेंदों का सामना करते हुए 44 रनों की पारी खेली. उनके आउट होने के बाद प्रियांश आर्य की जोड़ी क्रीज पर उतरी है.

इंडिया ए का स्कोर:- 7.1 ओवर, 74/1

10:22 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: इंडिया ए ने पारी किया 50 का आंकड़ा

इंडिया ए की टीम को इस मैच में वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी की ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई है. टीम इंडिया ने 5 ओवरों में 50 का आंकडा छू लिया है. वैभव 15 गेंदों में 31 रन बनाकर नाबाद हैं तो वहीं प्रभसिमरन ने उतनी ही गेंदों में 18 रन बनाए हैं.

इंडिया ए का स्कोर:- 5 ओवर, 50/0

10:17 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: टीम इंडिया की तेज शुरुआत

इंडिया ए की टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शुरुआत की है. वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए टीम को तेज शुरुआत दिलाई है. वैभव ने पहील 11 गेंदों में 23 रन बना दिए हैं तो वहीं प्रभसिमरन सिंह 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं.

इंडिया ए का स्कोर:- 4 ओवर, 37/0

10:00 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: शुरू हुई भारत की बल्लेबाजी

इंडिया ए की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है. अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद इब्राहिम गेंदबाजी में पहला ओवर लेकर आए हैं.

09:55 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: अफगानिस्तान ए की प्लेइंग 11

अफगानिस्तान ए (प्लेइंग इलेवन): इमरान मीर (कप्तान), हसन ईसाखिल, खालिद तानिवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहिर शाह, इशाक रहीमी (डब्ल्यू), खलील गुरबाज, जहीर खान, अब्दुल्ला अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम, फरमानुल्लाह सफी

09:52 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: इंडिया ए की प्लेइंग 11

इंडिया ए (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज

09:45 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: अफगानिस्तान ए ने जीता टॉस

इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच का मुकाबला 10 बजे से खेला जाएगा. अफगानिस्तान ए की टीम ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी क्रीज पर उतरेगी.

09:22 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: मैच पर बारिश का साया

इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच होने वाले इस मैच पर बारिश का साया नजर आ रहा है. दांबुला में मैच के दिन 50 फीसदी बारिश के आसार हैं जिसके चलते मैच में खलल पड़ सकता है. फिलहाल वहां ओवरकास्ट कंडीशन बनी हुई हैं.

09:20 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: अफगानिस्तान ए की संभावित प्लेइंग 11

अफगानिस्तान ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनावल, एजाज अहमदजई, बहीर शाह, फैसल खान, फारमान सफी, शम्स उर रहमान, नूर रहमान और जहीर पक्तीन, फरीदून दाऊदजई

09:05 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: इंडिया ए की संभावित प्लेइंग 11

इंडिया ए: तिलक वर्मा (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड़, आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विप्रज निगम, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज.

08:43 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: अफगानिस्तान ए का फुल स्क्वाड

अफगानिस्तान ए टीम: इमरान मीर (कप्तान), नूर उल रहमान (विकेटकीपर), हसन ईसाखिल, बहिर शाह, इजाज अहमद अहमदजई, फरमानुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान, खलील गुरबाज, जहीर खान, फरीदून दाऊदजई, मोहम्मद इब्राहिम, अब्दुल्ला अहमदजई, खालिद तानिवाल, इशाक रहीमी, फैसल खान अहमदजई

08:26 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A Live Score: इंडिया ए का फुल स्क्वाड

इंडिया ए टीम: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह चरक, कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु

IND A vs AFG A Highlights: श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंडिया ए को अफगानिस्तान ए के खिलाफ 4 रन से हार झेलनी पड़ी. दांबुला के रांगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 49 ओवर में 9 विकेट खोकर 349 रन बनाए थे. भारत के लिए प्रभसिमरन ने 84 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने 66-66 रनों की पारी खेली. वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने 44 रन बनाए. हालांकि, बारिश के कारण अफगानिस्तान को 38 ओवर में 294 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला. हालांकि, पारी के 26वें ओवर में बारिश ने फिर से दस्तक दी और मैच रुक गया. बाद में मैच को रद्द कर दिया गया और अफगानिस्तान को DLS मेथड के तहत 4 रन से विजेता घोषित कर दिया गया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola