Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

वर्ल्ड कप से पहले वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड के खिलाफ नहीं चला बल्ला, सस्ते में लौटे पवेलियन

Vaibhav Suryavanshi: भारत के उभरते हुए 14 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी फिलहाल अंडर19 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी कर रहे हैं. जिसके लिए वो 12 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में उतरे थे. इस मुकाबले में वैभव बल्ले के साथ फेल हो गए. अंडर19 वर्ल्ड कप 2026 को शुरू होने में सिर्फ 3 दिन ही बचे हैं. ऐसे में सूर्यवंशी के फेल होने से इंडिया अंडर19 टीम की परेशानी बहुत बढ़ गई है.

Author
Written By: Aditya Updated: Jan 12, 2026 15:45
Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi: जनवरी 15 से जिम्बाब्वे और नामीबिया में आईसीसी अंडर19 वर्ल्ड कप 2026 वर्ल्ड कप खेला जाना है. जिसके लिए फिलहाल सभी टीमें वॉर्म अप मैच खेल रही है. अभ्यास मैच में इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम और इंग्लैंड अंडर19 क्रिकेट टीम आमने-सामने थी. इस मुकाबले में इंडिया के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी फेल हो गए. इंग्लिश टीम के खिलाफ सूर्यवंशी के फेल होने से टीम इंडिया की परेशानी बढ़ गई है. इस टूर्नामेंट में वैभव टीम के सबसे बड़े सितारे हैं.

वैभव सूर्यवंशी इंग्लिश टीम के खिलाफ हुए फेल 

मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसे इंग्लैंड अंडर-19 क्रिकेट टीम ने गलत साबित कर दिया. 14 साल के स्टार भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 4 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर सेबेस्टियन मॉर्गन की गेंद पर थॉमस रेव को कैच थमा बैठे. वैभव ने पिछले मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ नर्वस नाइंटीज का शिकार हो गए थे. वेदांत त्रिवेदी 13 गेंदों में 14 रन ही बना सके, तो वहीं विहान मल्होत्रा ने भी 10 रन ही बनाए. हालांकि कप्तान आयुष म्हात्रे ने खुद को संभालते हुए 40 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली. जिसमें उन्होंने 4 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: जीत के बाद भी बदला टीम इंडिया का स्क्वाड, वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

---विज्ञापन---

आयुष-वैभव के भरोसे है टीम इंडिया 

स्कॉटलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी ने 96 रनों की पारी खेली थी. उससे पहले सूर्यवंशी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 127 और 68 रनों की 2 बड़ी पारियां खेली थी. इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए जब भी वैभव सूर्यवंशी रन बनाते हैं, तो जीत पक्की हो जाती है. कप्तान आयुष म्हात्रे भी बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं. ऐसे में उन्हें भी इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. ये दोनों ही खिलाड़ी तेजी से रन बनाने के लिए भी जाने जाते हैं.

ये भी पढ़ें: 5 मैचों में सिर्फ 16 रन और 4 विकेट, फिर भी क्यों 26 साल के आयुष बदोनी को मिल गई टीम इंडिया में एंट्री?

First published on: Jan 12, 2026 03:10 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.