5 मैचों में सिर्फ 16 रन और 4 विकेट, फिर भी क्यों 26 साल के आयुष बदोनी को मिल गई टीम इंडिया में एंट्री?

Ayush Badoni: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर इंजर्ड हो गए. जिसके कारण ही वो वनडे सीरीज से ही अब बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने अब उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर दिल्ली के आयुष बदोनी के नाम का ऐलान कर दिया है. जिसके बाद से ही फैंस इस खिलाड़ी के बारे में और जानना चाहते हैं. 

Ayush Badoni

Ayush Badoni

Ayush Badoni: बीसीसीआई ने वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट के नाम का ऐलान कर दिया है. दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी को पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला है. बीसीसीआई के ऐलान करने के बाद सोशल मीडिया पर बदोनी अब ट्रेंड कर रहे हैं. फैंस इस खिलाड़ी के बारे में अब और जानना चाहते हैं. फिलहाल बदोनी विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में खेलते हुए नजर आ रहे थे. जहां पर उन्होंने 5 मैचों में सिर्फ 16 रन बनाए और 4 विकेट ही हासिल किए हैं. 

विज्ञापन

कौन हैं आयुष बदोनी? 

26 वर्ष के आयुष बदोनी दिल्ली के लिए मैच फिनिशर के तौर पर खेलते हुए नजर आते हैं. इसके अलावा वो ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं. जरूरत पड़ने पर बदोनी विकेटकीपिंग भी कर लेते हैं. जिसके कारण ही ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में वो दिल्ली टीम की कप्तानी भी करते हुए नजर आते हैं. आईपीएल में बदोनी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पिछले 4 सीजन से खेल रहे हैं. आईपीएल 2026 के लिए भी आयुष को लखनऊ की टीम ने रिटेन किया है. ऐसे में अब टीम इंडिया के साथ ही साथ लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए भी कमाल का प्रदर्शन करना चाहेंगे. फिलहाल बदोनी उम्मीद करेंगे कि उन्हें दूसरे वनडे में खेलने का मौका मिले. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: BCCI से भिड़ना अब बांग्लादेश को पड़ा भारी, देश को हुआ करोड़ों का नुकसान! 

घरेलू क्रिकेट में ऐसा रहा है बदोनी का करियर 

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में आयुष बदोनी ने 21 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 57.96 की औसत से 1681 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 23.50 की औसत से 22 विकेट भी हासिल किए हैं. लिस्ट ए में आयुष ने 27 मैच खेलकर 36.47 की औसत से 693 रन बनाए हैं. वहीं बदोनी ने गेंद के साथ 29.72 की औसत से 18 विकेट झटके हैं. टी20 फॉर्मेट में आयुष ने 96 मैचों में 137.96 के स्ट्राइक रेट से 1788 रन जोड़े हैं. वहीं 25.88 की औसत से 17 विकेट भी हासिल किए हैं. बदोनी ने अब तक आईपीएल में 56 मैच खेले हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ