Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs SA: जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लेकर रच दिया इतिहास, टूट गया रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड 

IND vs SA: टीम इंडिया सुपर 8 में आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेल रही है. जहां पर दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने मुकाबले में कमाल की गेंदबाजी करके बड़ा रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिया है. रविचंद्रन अश्विन अब पीछे छूट गए हैं.

Author
Written By: Aditya Updated: Feb 22, 2026 21:17
jasprit bumrah
jasprit bumrah

IND vs SA: जब भी टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों की बात करें तो उसमें जसप्रीत बुमराह का नाम जरूर आता है. टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में बुमराह ने इसके पीछे का कारण साफ कर दिया है. टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके साथ ही उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. जिससे टीम इंडिया के सुपरस्टार स्पिनर रहे रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड टूट गया है.  

जसप्रीत बुमराह ने रच दिया इतिहास  

टीम इंडिया के सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में 4 ओवर डाले. जिसमें सिर्फ 15 रन देकर उन्होंने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. बुमराह ने पावरप्ले में ही क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेल्टन को पवेलियन भेजा. जिसके बाद अंत में ओवरों में आकर उन्होंने कॉर्बिन बॉश को आउट किया. जिसके कारण ही अफ्रीका की टीम 200 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सकी. 

---विज्ञापन---

3 विकेट लेते ही जसप्रीत बुमराह ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अब आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बुमराह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. बुमराह ने 22 मैचों में 33 विकेट अपने नाम किया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम था. अश्विन ने 24 मैचों में 32 विकेट झटके थे. बुमराह बॉश का विकेट लेते ही अश्विन के आगे निकल गए हैं. 

ये भी पढ़ें: 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को बिहार सरकार ने कर दिया मालामाल, छोटी सी उम्र में मिली कार

अर्शदीप सिंह ने भी की अश्विन की बराबरी 

सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के अलावा अर्शदीप सिंह ने भी रविचंद्रन अश्विन की बराबरी कर ली है. अर्शदीप सिंह ने अफ्रीका के खिलाफ 4 ओवरों में 28 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. इसी के साथ अर्शदीप सिंह के नाम भी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में 32 विकेट हो गए हैं. बुमराह और अर्शदीप सिंह इस रेस में एक दूसरे को पीछे छोड़ रहे हैं. फिलहाल बुमराह आगे निकल गए हैं. अगले मैच में जिब्बावे के खिलाफ अर्शदीप अब बुमराह को पीछे छोड़कर आगे निकलना चाहेंगे. 

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: इंग्लैंड की जीत के बाद कैसा है Group-2 का Points Table, जानिए पाकिस्तान की हालत

First published on: Feb 22, 2026 09:17 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.