Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

T20 World Cup 2026 से बाहर होने के बाद भी पाकिस्तान होगा मालामाल, इतने करोड़ का मिलेगा इनाम

ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की टीम का सफर सुपर 8 में खत्म हो गया. श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद भी पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल के रेस से बाहर हो गई है. हालांकि इसके बाद भी टीम को आईसीसी ने मालामाल कर दिया है. उन्होंने करोड़ों इनाम में मिले हैं.

Author
Written By: Aditya Updated: Mar 1, 2026 17:12
Pakistan Cricket Team
Pakistan Cricket Team

ICC T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की टीम ने सुपर 8 में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. जिसके कारण ही टीम अब आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है. पाकिस्तान की टीम का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन बहुत ही औसत दर्जे की रही है. पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में भले अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन उसके बाद भी उनकी टीम को आईसीसी अब मालामाल करने वाली है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम को करोड़ों की रकम इनाम में मिलने वाली है. 

पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ी होंगे मालामाल 

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में लगभग 11.25 मिलियन अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि मिल सकती है. सुपर 8 में इन टीमों का सफर खत्म होगा. उन्हें आईसीसी लगभग 3.8 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 3.5 करोड़ रुपये) देने वाली है. पाकिस्तान की टीम को सुपर 8 में पहुंचने के लिए ये इनामी राशि मिल सकती है. इसके अलावा आईसीसी ग्रुप स्टेज और सुपर 8 में जीत दर्ज करने पर अलग से इनामी राशि देती है. 

---विज्ञापन---

सेमीफाइनल और फाइनल को छोड़कर बाकी मैचों में जीत दर्ज करने पर 31,154 अमेरिकी डॉलर ( करीब 28 लाख रुपये) मिल सकते हैं. पाकिस्तान की टीम ने इस टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज और सुपर 8 में कुल मिलाकर 4 मैच जीते हैं. ऐसे में उन्हें 1.24 लाख अमेरिकी डॉलर (1.12 करोड़ रुपये) मिल सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: ईरान-इजरायल जंग के बीच आईसीसी ने उठाया बड़ा कदम, T20 WC 2026 पर दिया बड़ा अपडेट

बुरी तरह से फेल हो गई पाकिस्तान की टीम  

इस आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन खराब रहा है. नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टीम हारते-हारते बची. सिर्फ नामीबिया और यूएसए के खिलाफ ही पाकिस्तान अच्छे से जीत सकी. टीम इंडिया के खिलाफ उन्हें शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. बात अब सुपर 8 की करें तो न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला बारिश के कारण धुल गया. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला पाकिस्तान हार गई. जबकि श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान को सिर्फ 5 रनों से ही जीत मिली. ऐसे में कप्तान सलमान अली आगा पर भी बहुत ज्यादा सवाल खड़े हो रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: T20 WC 2026: पाकिस्तान के शर्मनाक प्रदर्शन पर एक्शन मोड में मोहसिन नकवी, दो खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज

First published on: Mar 01, 2026 05:12 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.