T20 WC 2026: पाकिस्तान के शर्मनाक प्रदर्शन पर एक्शन मोड में मोहसिन नकवी, दो खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज

T20 World Cup 2026 Pakistan: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पाकिस्तान का सफर खत्म हो गया है. श्रीलंका से जीतने के बाद भी पाकिस्तान खराब रन रेट की वजह से बाहर हो गई. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी एक्शन मोड में हैं.

Cricket News - 2026-03-01T164118.496

T20 World Cup 2026 Pakistan: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का प्रदर्शन खराब रहा. टीम का सफर सेमीपाइनल से पहले खत्म हो गया. लीग स्टेज में भी पाकिस्तान ने औसतन प्रदर्शन किया था. पाक ने कमजोर टीम को हराया था, जबकि भारत के खिलाफ पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था. विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी खुश नहीं हैं.

विज्ञापन

एक्शन मोड में मोहसिन नकवी

टूर्नामेंट से पहले सिलेक्टर्स और मैनेजमेंट ने मोहसिन नकवी को इस बात का अश्वासन दिया था कि टीम विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेगी. टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए एक सूत्र ने कहा कि नकवी बिल्कुल भी खुश नहीं हैं क्योंकि इस बार उन्हें चयनकर्ताओं, टीम प्रबंधन और उनके करीबी सहयोगियों ने आश्वासन दिया था कि टीम विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेगी.”सलमान, बाबर आजम, उस्मान खान और कुछ अन्य खिलाड़ियों के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत विश्व कप के बाद हो सकता है.” विश्व कप के बाद, आप पाकिस्तान के टी20 सेटअप में बड़े बदलावों की उम्मीद कर सकते हैं.

विज्ञापन

खबरों के मुताबिक सलमान अली आगा और बाबर आजम की टीम से छुट्टी हो सकती है. सूत्र ने आगे बताया कि माइक हेसन ने नकवी को सलाह दी है कि पाकिस्तान को कुछ सीनियर खिलाड़ियों को हटा देना चाहिए और युवा टैलेंट में इनवेस्ट करना चाहिए और आधुनिक टी20 क्रिकेट की बदलती मांगों के अनुरूप ढलना चाहिए.

विज्ञापन

सुपर 8 में पाकिस्तान का सफर खत्म

पाकिस्तान को सुपर 8 में अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना था. लेकिन ये मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल गया. इसके बाद पाकिस्तान को इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा. वहीं सुपर 8 के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 5 रनों से जीत हासिल की. लेकिन खराब रन रेट की वजह से पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ